Breaking News

दरभंगा  मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में दरभंगा जिला के मंझोली – चरौत सड़क खंड परियोजना- एन0एच0-527सी0 निर्माण के लिये भूमि -अर्जन एवं भू स्वामियों के बकाया मुआवजे की राशि का भुगतान के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)

भू-अर्जन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश.

दरभंगा  मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में दरभंगा जिला के मंझोली – चरौत सड़क खंड परियोजना- एन0एच0-527सी0 निर्माण के लिये भूमि -अर्जन एवं भू स्वामियों के बकाया मुआवजे की राशि का भुगतान के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
जिला

दरभंगा न्यूज़ 24 लाइव लहेरिया सराय से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

पदाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव महोदय को विस्तार से जिला में क्रियान्वित सभी परियोजनाओं के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया. मुख्य सचिव महोदय के निदेश के अलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने जिला भू- अर्जन पदाधिकारी को भू-अर्जन के अवशेष राशि का शीघ्र वितरण कराने का निर्देष दिया हैं. जिला भू अर्जन पदाधिकारी को कहा गया कि भू-स्वामियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके उनसे आवेदन संग्रहित कर ली जाये। उन्हें मुख्य सचिव के निर्देष के आलोक में एन.एच 527 सी. एवं एस.एच. 88 से जुड़े भू-अर्जन के सभी मामलों को प्राथमिकता देकर निष्पादित करने को कहा गया ।
इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा अजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …