करोना वायरस का रजिस्ट्री कार्यालय पर कोई असर नहीं हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन जमे रहते हैं

दरभंगा एक तरफ करोना वायरस को लेकर जिले में भीड़-भाड़ इलाके में एकत्रित होने के लिए पाबंदी लगा दी गयी है तथा मॉल सिनेमा जीम क्लब स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर आदि को जिला प्रशासन के द्वारा 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है परंतु जिला मुख्यालय से सटे जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को जमीन की खरीद बिक्री के लिए हजारों की संख्या में जुटे रहते हैं
-

दरभंगा न्यूज़ 24 लाइव लहेरियासराय से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
क्या यहां करोना वायरस कादर नहीं है इतना ही नहीं यहां कातिब हाल में कातिब सहित अन्य हजारों लोग जमे रहते हैं जिसे कारण यहां दहशत का माहौल बना हुआ रहता है इस सम्बंध में प्रभारी निबंधन पदाधिकारी शैलेश कुमार से पूछे जाने पर बताया कि जनहित को देखते हुए निबंधन सेवा संघ बिहार के द्वारा सरकार को पत्र भेजी गयी है रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन की खरीद बिक्री पर 31 मार्च तक बंद करने की मांग की गयी है ताकि यहां लोगों का भीड़-भाड़ नहीं लगे वही कातिब संघ के सचिव अशोक कुमार झा कातिब पंकज कुमार ने कहा कि संघ के द्वारा जिला पदाधिकारी से लेकर राज्य स्तर पर पत्र भेजी गयी है 21 मार्च तक रजिस्ट्री कार्यालय को बंद किया जाये क्योंकि यहां प्रतिदिन हजारों लोग दूरदराज से जमीन की खरीद बिक्री की रजिस्ट्री कराने लोग आते हैं जिसमें एक जमीन की रजिस्ट्री में दोनों पक्षों से कम से कम 10 लोग आते हैं और सारा कार्यालय परिसर में हजारों लोग एकत्रित रहते हैं
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal