नव नियुक्त कुलपति प्रो राजेश सिंह ने ग्रहण किया ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का प्रभार।
————————————
आज

09.15 अपराह्न कुलपति आवास पर निवर्तमान कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह ने नव नियुक्त कुलपति प्रो राजेश सिंह को कुलपति का प्रभार सौंपा। मौके पर निवर्तमान कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुझे आज प्रो राजेश सिंह जो विद्वान के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं ,को इस विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सौंपने में अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। हम आशा करते हैं कि इनके कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय में उत्तरोत्तर विकास होगा। कुलपति का प्रभार लेने के उपरांत कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैं विश्वविद्यालय को उंचाई पर पहुंचाने का कोशिश करुंगा। निवर्तमान कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों से कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह को परिचय कराया तथा उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की चर्चा की। मौके पर प्रतिकुलपति प्रो जय गोपाल, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो रतन कुमार चौधरी, कुलानुशासक प्रो अजीत चौधरी, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी, विश्वविद्यालय अभियंता ईं सोहन चौधरी, खेल पदाधिकारी प्रो अजय नाथ झा,उप कुलसचिव प्रथम डा राजीव कुमार,उप कुलसचिव द्वितीय डा अखिलेश्वर सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डा गीतेंद्र ठाकुर,वित्त समिति के सदस्य श्री अरविन्द सिंह , कुलपति के निजी सचिव डा के एन श्रीवास्तव एवं विश्वविद्यालय के लाईजन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal