Breaking News

 छात्र सेना बिठौली पंचायत इकाई ने छात्र सेना के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व मे बिठौली पंचायत मे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जागरूकता अभियान

छात्र सेना बिठौली पंचायत इकाई ने छात्र सेना के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व मे बिठौली पंचायत मे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जागरूकता अभियान

दरभंगा news 24 लाइव रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

चलाया, साथ ही साथ मास्क, साबुन व सैनिटायज़र का मुफ्त वितरण किया।
प्रशांत राय ने बताया की आज हमारा देश कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ रहा है,जिसने पूरे विश्व को एक कड़ी चुनौती दे दी। उन्होंने लोगों से यह अपील की राज्य सरकार के द्वारा किये गए लॉकडाउन जैसे फैसले का समर्थन करते हुए अपने घरों मे रहे व अनावश्यक अपने घरों से ना निकलें। उन्होंने कहा की आपकी तरह हमें भी यह भरोसा है कि सबके सहयोग से हम यह लड़ाई लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी’।उन्होंने बताया की सभी पंचायत के मुखिया व सरपंच अपने-अपने पंचायत मे मास्क व सैनीटायजर मुफ्त उपलब्ध करवाये, जिससे की लोग इस महामारी से लड़ने मे जागरूक होंगे।
बिठौली पंचायत इकाई अध्यक्ष प्रभात कुमार(रोहित) ने बताया की 31 मार्च को होने वाले क्विज़ प्रतियोगिता को फिल्हाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
वहीं समाजसेवी नेता राघव राय ने कहा की इस महामारी ने पूरे विश्व को संकट मे डाल दिया है, जिससे की निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, और सरकार का साथ देना होगा।
वहीं मौके पर उपस्थित समाजसेवी भगवान राय, मदन मोहन झा, अतुल चौधरी, नारायण राय,भोला ठाकुर, विनय चौधरी,रौशन, ने इसे सराहनीय कदम बताया। मौके पर प्रभास राय, मुकुंद, सोनाली, आरती, फारुख, अमरदीप, विक्रम, विकाश, ध्रुव, व अनेक युवा मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …