Breaking News

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे भारत वर्ष में लॉक डाउन किया गया है। इसमें जीवनयापन एवं रोजमर्रा की चीजों एवं अनिवार्य सेवाओं को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है।

 

थोक व्यापारियों को रोजमर्रा की वस्तुओं का स्टॉक मेंटेन रखने का निदेश।

गल्ला ढुलाई में लगे गाड़ियों को पास निर्गत किया गया।

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे भारत वर्ष में लॉक डाउन किया गया है। इसमें जीवनयापन एवं रोजमर्रा की चीजों एवं अनिवार्य सेवाओं को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है।

दरभंगा news 24 live अविनाश कुमार

लेकिन सामानों की आवक कम बताकर कतिपय व्यवसायियों द्वारा जरूरी सामानों की कालाबाजारी शुरू कर दिया गया, जिससे आम उपभोक्ताओं को समस्याएँ होने लगी।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा इस समस्या का तुरंत संज्ञान लिया गया है एवं आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अनिवार्य सेवाओं को सुचारू करने के लिए सभी उपाय किया जा रहा है।जिलाधिकारी के निर्देश पर कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की टीम द्वारा सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों में आवश्यक वस्तुओं के दर का भी निर्धारण कर उसे प्रदर्शित कराया गया है ताकि व्यापारी किसी से भी मनमाना पैसा नहीं वसूल सके। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिला मुख्यालय के थोक गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी थोक व्यापारियों को जीवनयापन एवं रोजमर्रा की वस्तुओं यथा – चावल, आटा, दाल, चीनी, तेल, आलू, प्याज आदि का पर्याप्त स्टॉक मेनटेन रखने का निदेश दिया है, ताकि बाजार में सामानों की कमी न हो। उन्हें कहा गया है कि संकट की घड़ी में सहयोग की भावना से कार्य करें। कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न की जायेगी तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि बाजार में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध है। उन्हें थोड़ी बहुत परेशानी ट्रांसपोर्टेशन को लेकर हो रही है। व्यापारियों द्वारा गल्ला ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों/मजदूरो को लॉक डाउन आदेश से छूट देने का आग्रह किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों के सुझाव को मानते हुए सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को खाद्यान्न परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मजदूरां को आज ही फोटोयुक्त पास निर्गत करने का निदेश दिया गया है।
बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने गल्ला ट्रॉसपोर्टेशन में प्रयुक्त किये जाने वाले पासधारी वाहनों एवं मजदूरो को अनुमति प्रदान करने का आश्वासन दिया हैं।
इस बैठक में डी.एम./एस.एस.पी./सदर एस.डी.एम./सदर डी.सी.एल.आर. सभी गल्ला थोक व्यापारी आदि उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …