Breaking News

दरभंगा :- सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके बताया गया है कि राज्य के बाहर से आये हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में अनिवार्य रूप से रखा जायेगा।

 

राज्य के बाहर से आये सभी व्यक्ति होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

कल 11 बजे सभी पंचायतों में बैठक होगी।

दरभंगा :- सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके बताया गया है कि राज्य के बाहर से आये हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में अनिवार्य रूप से रखा जायेगा।

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अविनाश कुमार

कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपने घर में रहने की जगह नही है या अन्य किसी कारण से घर में क्वारंटाइन करने में दिक्कतें आ रही हो तो उसे गाँव के स्कूल भवन में क्वारंटाइन कराई जाये।
उन्होंने कहा है कि होम क्वारंटाइन अनिवार्य रूप से करनी है। इसमें थोड़ी भी लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। कहा कि 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने पर अगर कोरोना के कोई लक्षण दिखेगे तो उनको हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा।
उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन के नाम पर आम लोगों को राशन/पानी/दवा एवं अन्य जरूरी चीजों की कोई दिक्कते नहीं होनी चाहिए। आवश्यक वस्तुओं एवं अनिर्वाय सेवाएँ को पूर्ण रूप से लॉक डाउन परिधि से बाहर रखा गया है। वहीं लॉक डाउन अवधि में आवश्यक वस्तुओं का होम डिलीवरी की व्यवस्था करने का भी निदेश दिया गया है, ताकि लोगों को सामान खरीदने के लिए बाजार नही आना पड़े।
मुख्य सचिव महोदय ने कहा है कि लॉक डाउन की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा सभी राशन कार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार रूपये नगद अंतरित की जायेगी एवं बच्चो को दी जाने वाली छात्रवृति की राशि 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में भेज दी जायेगी। सचिव महोदय द्वारा बताया गया है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 03 महीने का अग्रिम यानि माह -जून 2020 तक का पेंशन राशि एक मुश्त जारी की जा रही है।
मुख्य सचिव महोदय ने होम क्वारंटाइन व्यवस्था को विशेष सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने हेतु कल सभी ग्राम पंचायतों में मुखिया/सरपंच/वार्ड सदस्य, पंच, सेविका/सहायिका, आशा कार्यकर्ता की एक बैठक बुलाने को कहा है। इस बैठक में पुलिस का भी एक पदाधिकारी भाग लेगे। इस बैठक में लॉक डाउन अविध में साफ-सफाई, सामाजिक दूरियाँ मेनटेन रखने एवं लक्षण वाले व्यक्तियों के संदर्भ में विशेष सावधानी बरतने के बारे में बताया जाये।
वहीं डी.जी.पी. महोदय द्वारा कहा गया है कि इस वैश्विक संकट की घड़ी में लॉक डाउन आदेश का सख्ती से अनुपालन की जाये। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सड़क पर नहीं रहें। आवश्यक सेवाओं को भी चालू रखी जाये। कहा है कि अगले 21 दिनां तक कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं होगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाये ताकि कोई अफवाह नहीं फैला पाये।
मुख्य सचिव महोदय के निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके सभी संबंधित अधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को सभी निदेशो का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को कहा गया है कि अपने-अपने प्रखण्ड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करके अपने-अपने पंचायतो में कल 11 बजे एक बैठक करायी जाये। जिलाधिकारी ने छूटे हुए बाहरी व्यक्तियों का कल अंतिम सर्वेक्षण पूरा कर रिपोर्ट भेज देने को कहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम द्वारा सभी थाना प्रभारी को लॉक डाउन आदेश का सख्ती से अनुपालन करने, विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं कालाबाजारियों पर नजर रखने को कहा गया। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन अवधि में आमलोगों को ज्यादा परेशानी नही हो यह ध्यान रखी जाये।
इस बैठक में डी.एम./एस.एस.पी. सहित नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, डी.एम.सी.एच. अधीक्षक, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …