दरभंगा नगर निगम कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास

कर रहा है । दरभंगा शहर मे सफाई कर्मियों द्वारा तथा मशीनो से सिनेटाइज करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारे कर्मी जी तोर मेहनत कर रहे हैं । मैं उनका हृदय से सम्मान करती हूँ । महापौर ने आमजन से यह अपील भी की है कि देश भर मे किए गये लाॅकडाउन के गंभीरता को देखते हुए हम सभी को अपने अपने घरों मे सिमट कर रहने की सख्त आवश्यकता है । हम अपने घरों मे बंद रहकर ही कोरोना जैसे प्रलयंकारी वायरस को मात दे सकते हैं ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal