Breaking News

मधुबनी  नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई फैसले लिए जा रहें है. संक्रमण की रोकथाम को लेकर

कोरोनावायरस से निपटने के लिए प्रखंड वाइज बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

सदर अस्पताल ने जारी किया 06276- 228018 हेल्पलाइन नंबर
घर बैठे पाए चिकित्सकीय सुविधाएं

मधुबनी  नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई फैसले लिए जा रहें है. संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों को लॉक डाउन किया गया है. जिला सविल सर्जन ने बताया जिले में लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है। साथ ही कोरोनावायरस संबंधित किसी भी तरह की सहायता के लिए जिले में हेल्पलाइन नंबर 06276-228018जारी किया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इस नंबर कॉल कर जानकारी प्राप्त सकते है या अपनी समस्या भी बता सकते हैं. बिहार से बाहर के आए हुए व्यक्ति के बारे में भी जानकारियां दे सकते हैं तथा अगर उनके घर में भी किसी को सर्दी जुकाम, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो उनकी सूचना तत्काल इस टोल नंबर पर दी जा सकती है।
किसी सन्दिग्ध मरीज के बारे में जानकारी देने के लिए भी इस हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मियों की शिफ्टवाइज ड्यूटी लगाई गई है। यह सुविधा 24 घँटे उपलब्ध रहेगी।
प्रखंड स्तर पर बनाया गया है नियंत्रण केंद्र

बाबूबरही 8544421549
जयनगर 06246-222150
अंधराठाढ़ी 8544421555
फुलपरास 8544421558
बासोपट्टी 8544421545
बेनीपट्टी 06271-22078
बिस्फी 06271-280064,8544421541
घोघरडीहा 8544421551
हरलाखी 8294647597
कलुआही। 06276-257038
खजौली। 8544421547
खुटौना। 8544421540
लदनिया। 8544421550
लखनौर। 8544421559
लोकही। 8544421552
मधेपुर। 06273-38281
मधवापुर। 8544421543
पंडोल 8544421561
रहिका 8544421548
राजनगर 7352785550
झंझारपुर। 8544421564
सदर हॉस्पिटल 06276-228018
सामाजिक दूरियां बचाव में कारगर:
सिविल सर्जन डॉ किशोर चन्द्र चौधरी ने कहा कोरोना के संक्रमण से बचाव में सामाजिक दूरियां कारगर साबित होगी। इसलिए एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें। कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान वायरस हवा में फैल जाते हैं। यदि संक्रमित व्यक्ति के नजदीक कोई व्यक्ति जाता है तो वह भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर सोशल डिसटेंसिंग एडवाइजरी जारी किया है जिसके अनुसार ऐसी जगहों पर जहां अधिक लोग एक दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं, वहां लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बेहतर खान-पान से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता:
कोरोनावायरस का संक्रमण कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को आसानी से हो सकता है. अपने खाने में विटामिन सी की मात्रा अधिक रखने का प्रयास करें और नियमित अन्तराल पर थोड़ी थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें. सामाजिक दूरियां अपनाकर और उचित आहार लेकर वायरस के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लिए संयम और दृढ संकल्प की जरुरत है.
प्रखंडो में भी एमओआईसी व बीएचएम का नंबर जारी:
जिले के सभी प्रखंडो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धको का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है ताकि कहीं भी किसी प्रकार की सूचना हो तो सीधे उन नम्बरों पर कॉल कर दे सकते हैं। उन्होंने बताया जिला स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन इस विषम परिस्थिति में पूरी तरह मुस्तैद है. संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. लेकिन इसमें आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने आम लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही बाहर से घर लौटने पर अच्छी तरह हाथों की सफाई करने की भी सलाह दी है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …