Breaking News

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश के चलते बेघर/बेसहारा/विपन्न लोगों के सामने खाने/पीने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।

एम.एल.एस.एम. कॉलेज में बेघरों के लिए भोजन/आवासन की व्यवस्था हुई।

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश के चलते बेघर/बेसहारा/विपन्न लोगों के सामने खाने/पीने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अविनाश कुमार

उनकी समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन, दरभंगा में ऐसे लोगों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में कम्यूनिटी किचन चलाकर खाना तैयार कऱ लोंगो को खिलाया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एम.डी.एम.) द्वारा बताया गया कि एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन में आज कुल 27 व्यक्ति आवासित हैं । जबकि आज दिन में यहां कुल 180 व्यक्तियों को पका हुआ खाना खिलाया गया है। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में 165 व्यक्तियों को खाना खिलाये जाने की बातें कही गई है।
जिलाधिकारी ने अन्य अंचलों में भी जरूरत मंद लोगों के लिए आवासन एवं भोजन की व्यवस्था करने का निदेश सभी अंचलाधिकारी को दिया है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …