Breaking News

दरभंगा :- देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद कतिपय व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं के दाम में वृद्धि करने की कोशिश की गई, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रूख अख्तियार कर लिये जाने के बाद बाजार भाव नियंत्रण में आ गया है।

लॉक डाउन अवधि में बाजार भाव नियंत्रण में।

दरभंगा :- देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद कतिपय व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं के दाम में वृद्धि करने की कोशिश की गई, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रूख अख्तियार कर लिये जाने के बाद बाजार भाव नियंत्रण में आ गया है।
जिलाधिकारी के

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट अविनाश कुमार

आदेश के बाद पूरे जिला में गल्ला/किराना/दवा आदि दुकानों में ताबड़तोर छापामारी कर स्टॉक की जाँच की गई। कई कालाबाजारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आये है।
जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता ने बताया है कि रोजमर्रा की किसी भी वस्तु के दाम में आज कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आज सरसों तेल 115 रूपये किलो, बनस्पति 110 रूपयें किलो, चावल 28 रूपये किलो, गेहूँ 25 रूपये किलो, आटा 26 रूपये किलो, चना दाल 55 रूपये किलो, मसूर दाल 70 रूपये किलो, चीनी 38 रूपये किलो, चायपत्ती 200 रूपये किलो, आलू 22 रूपये किलो, प्याज 33 रूपये किलो बाजार में बिका है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …