गोपालगंज।
लॉक डाउन में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मीडिया हाउस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी की गई पानी की व्यवस्था
गोपालगंज।
भारत मे 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित कर दिया गया हैं ।जिसको लेकर लोग अपने घरों में समय बिता रहे हैं और आम जनता की सेवा हेतु दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी सड़को पर तैनात हैं।

चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी में अगर पानी की एक बून्द भी मिल जाए तो ऐसा लगता है मानों एक नया जीवन मिल गया हो.इसी को देखते हुए सामाजिक संस्था मिडिया हॉउस ने आज दूसरे दिन भी सभी चौक चौराहे पे किये पानी की वयवस्था गोपालगंज शहर में मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली के द्वारा पुरे शहर में सभी चौक चौराहे पे ठंडा पानी और ग्लास की व्यवस्था की गई । इस कड़कड़ाती धुप में गर्मी से बेहाल चौक चौराहे पे तैनात पुलिस कर्मियों को पानी पीने के लिए काफी परेशानी हो रही थी । इस परेशानी को देखते हुए मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली ने मौनिया चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, जंगलिया मोड़, हॉस्पिटल चौक, हरखुआ ढाला, बैरिकेटिंग के पास, अरार मोड़,पर ठंडा पानी की व्यवस्था किए। पानी पीकर चौराहे पे तैनात पुलिस कर्मयो ने मिडिया हॉउस की काफी तारीफ़ कर रहे थे, इस कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली की काफी तारीफ कर रहे थे, इस नेक कार्य को देखते हुए दूसरे शहर के लोगो ने भी सोशल मिडिया पे काफी तारीफ कर रहे है। वंही मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली ने कहा कि हमारी सेवा में दिन रात पुलिस प्रशासन लगी हुई है, इसीलिए हम सबका भी फर्ज बनता है कि हम भी ड्यूटी पे तैनात पुलिस कर्मियों की सेवा करे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal