Breaking News

बैजयंती खेड़िया, महापौर नगर निगम दरभंगा  सभी नगर वासियों को नमस्कार करती हूँ ।प्रिय नगर वासियों , पूरा विश्व अभी कोरोना वाइरस से उत्पन्न संकट से गुजर रहा है । हमारा देश भारत भी इसमे शामिल है । इससे लड़ने के सारे उपाय किए जा रहे हैं ।

बैजयंती खेड़िया, महापौर नगर निगम दरभंगा  सभी नगर वासियों को नमस्कार करती हूँ ।प्रिय नगर वासियों , पूरा विश्व अभी कोरोना वाइरस से उत्पन्न संकट से गुजर रहा है । हमारा देश भारत भी इसमे शामिल है । इससे लड़ने के सारे उपाय किए जा रहे हैं ।

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

अब तक इसकी कोई दवा नही आने के कारण इससे दूर रहना ही बचाव है । पूरे देश मे लाॅकडाउन है । अपना दरभंगा भी लाॅकडाउन का पालन कर रहा है । सभी नगर वासियों से मेरा निवेदन हैं कि परीक्षा की इस घड़ी मे अपने घरों मे बंद रह कर परिस्थिति का डट कर मुकाबला करें । हमे पूरा विश्वास है कि कोरोना पर हमारी विजय होगी । सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें । यह हमारे आपके और देश के हित मे है । साथ ही मैं आपको विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की सेवा बनाए रखने की हर संभव प्रयास कर रही है। कहीं कोई भोजन के बिना भूखा ना रहे इसकी भी पूरी चिंता रखते हुए जरुरतमंद लोगों तक भोजन खिलाया जा रहा है । मैं आपसे आग्रह करती हूँ कि आपकी नजर मे कहीं कोई व्यक्ति भूखा दिख रहा हो तो कृपया इन नंबरों पर इसकी सूचना अवश्य दें ।तनवीर -09308168837, Neeraj kheria -+91 90314 45201 दरभंगा शहर मे सफाई कर्मियों द्वारा तथा मशीनो से सिनेटाइज करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । आज भी इनकम टैक्स , रेलवे स्टेशन, लहेरिसराय , हॉस्पिटल रोड सहित अनेक जगहों पर सेनेटाइजेशन किया गया । मै अपने जिला के जिलाधिकारी , एस एस पी, नगर आयुक्त, डी एम सी एच के अधीक्षक, सभी चिकित्सक, चिकित्साकर्मी , सफाई कर्मी, व्यापारी भाई , मीडिया कर्मी, अग्निशमन पदाधिकारी सहित आवश्यक सेवा मे लगे सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और हम सभी इनका सहयोग करें इस बात की अपील करती हूँ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …