देशभक्ति गाना गाकर लोगों को कोरोना के प्रति किया गया जागरूक
कोरोना वायरस

को लेकर दरभंगा व्यहवार न्यायलय के अधिकारियों ने सड़क पर उतर कर लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने की अपील
दरभंगा: 30 मार्च कोरोना संक्रमण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उदेश्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन की ओर से तरह तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. सरकार की इस मुहीम में साथ देने के लिए दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी और न्यायिक पदाधिकारी भी सड़कों पर उतर कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता प्रचार कर रहे हैं. व्यहवार न्यायलय के अधिकारी माइकिंग के साथ फिल्मी गाने गाते हुए लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की कर रहे हैं.
माइक से गाना गाकर लोगों को किया जागरूक
दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले न्यायिक अधिकारी सह सचिव दीपक कुमार और दरभंगा व्यवहार न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जावेद आलम ने शहर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया. साथ ही इस बीमारी से बचने का उपाय भी बताया. अधिकारियों ने फिल्मी गीतों के साथ लोगों को जागरूक किया. जिसमें ‘जिन्दगी मौत न बन जाए’ आदि गानों से जागरुकता अभियान चला रहे हैं.
घर में रहकर जीते जंग
इस दौरान न्यायिक अधिकारी सह सचिव दीपक कुमार और दरभंगा व्यवहार न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जावेद आलम दोनार चौक पर कोरोना को लेकर देश में उत्पन्न स्थिति से आम लोगों को रूबरू कराया. साथ ही उन्हें कोरोना को लेकर बरते जानेवाली सावधानियां बताकर सार्वजनिक रूप से लोगों को जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि लॉक डाउन की जब तक है, तब तक घर में ही रहे. उन्होंने कहा कि एक अंजान बिमारी से इंसानों की लड़ाई है और इस लड़ाई को सिर्फ और सिर्फ घर में रह कर जीता जा सकता है. इसलिए लोग अपने अपने घरो में रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal