-क्वारंटाइन अविध में भोजन/पानी/दवा आदि उपलब्ध कराये गए -14 दिनो तक क्वारंटाइन में रहने के बाद अपने-अपने घर जा सकेंगे -जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी अधिकारी क्वारंटाइन स्थल पर युद्ध स्तर पर कार्य

डी.एम. ने एम.एल.एस.एम. कॉलेज आपदा केन्द्र का किया निरीक्षण

-स्थानीय एवं राज्य के बाहर से आये लोगों को अलग-अलग हिस्सों में रखने के निर्देश

-राज्य के बाहार से लौटे लोगों को मेडिकल चेकअप के बाद पंचायत में क्वारंटाइन किया जा रहा

-क्वारंटाइन अविध में भोजन/पानी/दवा आदि उपलब्ध कराये गए
-14 दिनो तक क्वारंटाइन में रहने के बाद अपने-अपने घर जा सकेंगे

-जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी अधिकारी क्वारंटाइन स्थल पर युद्ध स्तर पर कार्य कर

दरभंगा news 24 लाइव अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रहें

दरभंगा   कोविड -19 बीमारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉक डाउन आदेश लागू है। लेकिन राज्य के बाहर रह रहे बड़ी संख्या में अप्रवासी मजदूर एवं अन्य लोग अपने आवास से निकलकर सड़क पर आ गये। जिन्हें प्रशासन द्वारा संबंधित राज्यों मे भेज दिया गया हैं। इसी क्रम में दरभंगा जिला में कल से ही अप्रवासी मजदूरों का आगमन हो रहा है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा राज्य के बाहर से लौट रहे अप्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगो के ठहरने/खाने/पीने/मेडिकल चेक-अप की समुचित व्यवस्था की गयी है। कल रात में पूर्णियाँ के रास्ते दरभंगा आये हुए सभी लोगों को एम.एल.एम.एस कॉलेज आपदा केन्द्र में ठहरा कर उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराया गया।

सोमवार को पूर्वाहन में उन्हें गाड़ी मे बिठाकर उनके गृह प्रखंड भेज दिया गया है। प्रखंड मुख्यालय में इन लोगो का मेडिकल चेकअप करके उन्हें उनके अपने गाँव में स्कूल भवन/पंचायत भवन में क्वारंटाइन (संगरोध) किया जा रहा है। संगरोध भवन में उन्हें 14 दिनों तक रखे जायेगा। इस बीच उनके स्वास्थ्य का बराबर ऑब्ज़र्वेसन किया जायेगा। कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हें अपने-अपने घर जाने दिया जायेगा।
अब तक प्राप्त सूचनानुसार बेनीपुर, बहेड़ी, अलीनगर, घनश्यामपुर, बिरौल प्रखडों मे अप्रवासी मजदूर भेजे गये है।
जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस.एम ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को राज्य के बाहर से लौटे सभी सभी अप्रवासी मजदूरों को 14 दिनों तक पंचायत/गाँव के स्कूल/पंचायत भवन मे क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है। क्वारंटाइन भवन में सभी बुनियादी सुविधाएँ रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि सभी ग्राम पंचायत मुखिया को पंचायत निधि का उपयोग इन कार्यों में करने का निर्देश पूर्व में ही जारी किया गया है ।
मालूम हो कि कोविड -19 आपदा को नियंत्रित करने हेतु विभिन्न कोषांग गठित हैं. जिलाधिकारी के निदेशन में सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं ।

इसी क्रम में जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन में स्थित कोविड – 19 आपदा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस केन्द्र में लॉक डाउन से प्रभावित लोगों एवं अप्रवासी मजदूरों के लिए आवासन, भोजन/पानी/मेडिकल जाँच की सुविधा की गई है।
जिलाधिकारी ने यहाँ प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ लॉक डाउन से प्रभावित पहले से रह रहे लोगों एवं अभी राज्य के बाहर से आ रहे अप्रवासी मजदूरो को दो अलग-अलग हिस्सो मे रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जिला मुख्यालय में लौटे अप्रवासी मजदूरों को वाहन से उनके गृह प्रखडों में भेजा रहा रहा है। एमएलएसएम आपदा केन्द्र के निरीक्षण के वक्त उप विकास आयुक्त, डॉ कारी महतो,डीटीओ रवि कुमार, डीपीओ संजय देव कन्हैया, सीओ सदर, वहां प्रतिनियुक्त सभी चिकित्स्क, पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
तदुपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा डीएमसीएच में बने आइसोलेशन वार्ड का अवलोकन कर यहां संदिग्ध मरीजों के की जा रहीं जाँच की कार्रवाई का जायजा लिया गया।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …