सुदूर क्षेत्रों के लोगों को कोरोनावायरस पर किया जा रहा जागरूक
• केयर की मदद से स्वच्छता का दिया जा रहा सन्देश
• प्रवासियों पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
मधुबनी

जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण से जन समुदाय को बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया संयुक्त रूप से गाँव एवं पंचायत स्तर स्वच्छता के महत्त्व एवं सामाजिक दूरी रखने की जरुरत पर जागरूकता बढ़ा रहे हैं. वहीं जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर भी रख रहे हैं. इसमें आंगनवाडी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिसमें वे घर-घर जाकर लोगों को कोरोना पर जागरूक कर रही हैं.
समुदाय में दिया जा रहा है सामाजिक दूरी अपनाने का सन्देश:
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोनावायरस से लड़ने का एक सरल और प्रभावी कदम है खुद को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रखना. इसी सन्देश को केंद्र एवं राज्य सरकार ने भी सभी को अपनाने के लिए कहा है और लॉक डाउन इसी के लिए उठाया गया एक कदम है. सेविका और आशा अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर समुदाय में यह सन्देश यह संदेश फैला रही है. जिसमें वे लोगों को किसी व्यक्ति से नजदीकी संपर्क करने को मना कर रही हैं. साथ ही किसी भी बाहरी या अनजान व्यक्ति से मिलने-जुलने पर कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील कर रही हैं. केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया केयर इंडिया के कर्मी 24×7 कंट्रोल रूम में सहयोग कर रहे हैं।
गृहभ्रमण के दौरान दिया जा रहा है साफ़ सफाई अपनाने का सन्देश:
आशा द्वारा गृहभ्रमण के दौरान लोगों को सही तरीके से हाथ धोने की विधि नियमपूर्वक बताई जा रही है. यह बताया जा रहा बाई कि दिन में कम से कम 5 बार सही तरीके से हाथ धोने से कोरोनावायरस के संक्रमण के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है. अपने हाथों से चेहरे को न छूने की सलाह भी समुदाय में दिया जा रहा है और अगर किसी कारणवश कोई बाहर जाता है तो उसे मास्क लगाकर ही निकलने की सलाह दी जा रही है तथा वापस आने पर हाथों को साबुन से अच्छे तरह से धोने के बारे में बताया जा रहा है. गृहभ्रमण के दौरान इसमें पुरुषों की भी भागेदारी सुनिश्चित की जा रही है. साथ हीं गर्भवती माताओं को नियमित रूप से आयरन एवं कैल्शियम की गोली खाने 6 माह तक स्तनपान कराना आदि की जानकारी दे रहे हैं कुछ प्रखंड में मोबाइल माध्यम से भी आशा एवं सेविका द्वारा जानकारी दी जा रही है
बाहर से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है नजर:
आंगनवाडी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए पंचायत स्तर पर सरपंच, थाना प्रभारी, सेविका एवं आशाकर्मियों की बैठक की जा रही है. सेविकाओं और आशा को यह निर्देश दिया गया है कि बाहर से आनेवाले लोगों की सूचना अविलम्ब स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्र के थाना में दिया जाये. जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है, वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके घरों पर पोस्टर लगाये जा रहे हैं और आशा एवं सेविका द्वारा इनलोगों की पूरी निगरानी की जा रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal