Breaking News

जरूरतमंदों की मदद कर रही खाकी, भूखों को खिला रहे खाना, दे रहे आवश्यक सामग्री

जरूरतमंदों की मदद कर रही खाकी, भूखों को खिला रहे खाना, दे रहे आवश्यक सामग्री

दरभंगा :

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

– देश में कोरोनावायरस की वजह से 21 दिनों के लिए सबकुछ बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है. तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है. दरभंगा रेलवे पुलिस ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है. शायद हर भूखे को वह खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी काफी का पेट भरेगा. पुलिस अब एक नए रोल में है. बहुत सारे लोग जो रोज कमाते और खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनका काम-धंधा बंद हो गया है. बहुत सारे लोग पुलिस के पास सिफारिशें कर रहे हैं कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है. दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर लोगों की कतार लगी है. ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है.
इनमें कोई फकीर है, जिसे अब कोई भीख देने वाला नहीं. कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है. कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं. रेलवे पुलिस ने अब इन्हें दोनों वक्त खाना खिलाने की जिम्मेदारी ले ली है. इनकी खिदमत में ढेरों दर्जनों पुलिस लगी हुई है. दरभंगा रेलवे थाना अध्यक्ष के ब्रजेश कुमार ने बताया, ‘यह सेवा 14 अप्रैल तक जारी रहेगा . आज करीब 40 भूखे असहाय लोगों को आरपीएफ के द्वारा पहले इनका हाथ सैनिटाइजर से धुलाया गया है. दूरियां बना दी गई हैं, ताकि सुरक्षित रहें. उसके बाद सभी को भोजन कराया गया । और खाना भी हमलोगों ने खुद से बनाया हैं । मौके पर जीआरपी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी , संतोष कुमार, रणवीर, नथुनी, सहित दर्जनों रेलवे पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …