गोपालगंज। मुखिया द्वारा पंचायत में किया गया सैनिटाइज्ड का झिड़काव, लोगों के बीच बांटे गए हैंड वास।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पूरे विश्व के लिए चिंता की बात बनी हुई है। दिन प्रतिदिन इस बीमारी से नए मामले सामने आ रहे हैं। वही इस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की मौत भी हो रही है।जिसमें सरकार द्वारा संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न तरह के प्रसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।इसी के मद्देनजर गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र के छठीयांव पंचायत के मुखिया कृष्णा कुमार मिश्रा के द्वारा अपने पंचायत के विभिन्न गांव जैसे अमही मिश्र, दुबे जिगना, डीघवा, मठिया गाँव के साथ प्रत्येक घरों में सैनिटाइज का छिड़काव किया गया। साथ ही साथ विभिन्न गांव में भी लोगों के बीच हाथ धोने के लिए हैंड वास का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न गांव के जरूरतमंद लोगों के लिए राशन आदि की व्यवस्था की गई है। इस सराहनीय कदम से पंचायत के ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। जाहिर सी बात है कि देश पर आये इस विपत्ति को आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व सरकार के कर्मचारियों का सामूहिक सहयोग ही सही इस महामारी को दूर किया जा सकता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal