Breaking News

 बिहार पटना द्वारा- आम आदमी पार्टी बिहार गैर राशन कार्ड धारक गरीब परिवारों को भी मुफ्त राशन के साथ पांच पांच हजार की नगदी आर्थिक सहायता दे बिहार सरकार- आप

-बिहार पटना
द्वारा- आम आदमी पार्टी बिहार

गैर राशन कार्ड धारक गरीब परिवारों को भी मुफ्त राशन के साथ पांच पांच हजार की नगदी आर्थिक सहायता दे बिहार सरकार- आप

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कोरो ना संक्रमण के कारण देश में लागू
लॉक डाउन के कारण बिहार के गरीब मजदूरों परिवारों को आ रही आर्थिक तंगी को देखते हुए गैर राशन कार्ड धारी गरीब मजदूर परिवारोंके भी मुफ्त अनाज के साथ साथ पांच हजार रूपए नगद की आर्थिक सहायता देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।
मुख्यमंत्री बिहार को लिखे पत्र में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पार्टी की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए लिखा है कि–
*लॉक डाउन से बिहार के दैनिक मजदूर परिवार के साथ साथ गरीबी रेखा से नीचे समाज के अंतिम पंक्ति में गुजर बसर कर रहा वैसा अनेक गरीब परिवार भी आज आर्थिक तंगी और भूखमरी का शिकार है जिसके पास राशन कार्ड नहीं है। पिछले पांच सालो से बिहार में समुचित ढ़ंग से राशन कार्ड का निर्माण नहीं हो सका है।2017 में विवादों के बीच कुछ नए राशन कार्ड जारी किए गए थे जिस पर आज भी फर्जीवाड़े का ठप्पा लगा है।आज की तिथि में राशनिंग पदाधिकारी के पास प्रत्येक वार्ड से हज़ारों हजार आवेदन लंबित है।लिहाजा लॉक डाउन पीड़ितों को राशन कार्ड के आधार पर मदद देने की देने की बात अनुचित है।*
आम आदमी पार्टी बिहार ने सुझाव दिया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद गरीब परिवारों की पहचान के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद या मुखिया को साथ लेकर एक टास्क फोर्स टीम का गठन किया जाना चाहिए जो गांव- मुहल्ले में पहुंचकर वास्तविक गरीब मजदूर परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता और मुफ्त राशन पानी उपलब्ध करवाए।
आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कुमार राज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन और विकलांगता पेंशन की राशि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह बढ़ाकर पांच हजार प्रतिमाह करने की पेशकश की है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …