जिले में अब तक 11430 प्रवासियों की हुयी स्क्रीनिंग
• 8076लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है
• नेपाल से सटे बॉर्डर को किया गया है सील
मधुबनी देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है. सरकार संक्रमण को रोकने व जागरूकता के युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है. इस कड़ी में अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है. प्रारंभिक जांच के बाद संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में रखकर उपचार किया जा रह है. जिले में अब तक के 11430 प्रवासियों का स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 10855 लोग देश के विभिन्न मेट्रो सिटी से हैं जबकि 203 विदेशों से अपने गांव लौटे हैं. होम क्वॉरेंटाइन 8676 में। विदित हो कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिले में सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लॉक डॉउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. पड़ोसी देश नेपाल से लगे बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है. जिले भर में 1 सप्ताह में गांव आने वाले सभी प्रवासियों की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही संदिग्ध के सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लाया जाता है, जहां से जांच के लिए पटना भेजे जाते वही स्क्रीनिंग के बाद सामान्य लोगों को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वॉरेंटाइन की सलाह देकर घर भेज दिया जाता है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रवासियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. संदिग्ध लोगों की सैंपल जांच में भेजने के बाद उन्हें प्रखंड में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा जाते हैं.
पंचायत स्तर पर की जा रही निगरानी:
आंगनवाड़ी सेविका,आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए पंचायत स्तर पर सरपंच थाना प्रभारी सेविका एवं आशा कर्मियों की बैठक की जा रही है. सेविकाओं और आशा को यह निर्देश दिया गया है कि बाहर से आने वाले लोगों की सूचना अविलंब स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्र के थाना में दें. ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाकर लोगों को चिन्हित कर उनके घरों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. आशा एवं सेविका द्वारा इन लोगों की पूरी निगरानी की जा रही है.
सिविल सर्जन डॉ. किशोर चंद चौधरी ने कहा सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता से इस महामारी के खतरे से निपटा जा सकता है और अपने छोटे से स्तर पर इसके लिए जो भी मेहनत करना पड़े उससे किसी के पीछे नहीं हटना चाहिए इसी तरह से कोरोनावायरस के खतरे से लड़ा जा सकता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal