Breaking News

मधुबनी – प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 को लेकर जिला में क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थापना के लिए सभी अनुमंडल में चिन्हित करने का निर्देश दिया गया

जिले के सभी 5 अनुमंडल में बनाया गया क्वॉरेंटाइन सेंटर

– जिले के दो होटलों में बनाया गया क्वारेंटाइन केंद्र

मधुबनी – प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 को लेकर जिला में क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थापना के लिए सभी अनुमंडल में चिन्हित करने का निर्देश दिया गया

दरभंगा न्यूज़24 live संवाददाता अजित कुमार सिंह

था. साथ ही चिन्हित स्थलों की विवरणी की विवरणी उपलब्ध कराने को कहा गया था. इसके मद्देनजर जिला अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गयी है. इसके तहत सदर अनुमंडल मधुबनी में कुल 2 क्वारांटाइन केंद्र बनाया गया है, जिसमें दोनों कार्यरत अवस्था में है. एक मधुयामिनी होटल तथा दूसरा होटल क्लाउड 9 में है. दोनों होटल में पेयजल, विद्युत,साफ-सफाई, बाथरूम आदि की सुविधा समेत कुल 50 कमरे हैं. वहीं बेनीपट्टी अनुमंडल में कुल 4 क्वॉरेंटाइन केंद्र बनाया गया है, जिसमें तीन कार्यरत अवस्था में है. एएनएम कॉलेज ,बेनीपट्टी, कालिदास विद्यापति कॉलेज उछैठ,एपीएचसी शिव नगर एपीएससी बशैठ है सभी कमरा में साफ-सफाई विद्युत पानी आदि की सुविधा उपलब्ध है. झंझारपुर अनुमंडल में कुल 1 सेंटर एएनएम स्कूल झंझारपुर को बनाया गया है, जिसमें कुल 20 कमरे हैं. सभी कमरों में विद्युत, साफ-सफाई, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध है. जयनगर अनुमंडल में भी कुल 1 क्वॉरेंटाइन सेंटर एएनएम स्कूल को बनाया गया है, जिसमें विद्युत पानी साफ-सफाई आदि की सुविधा सहित कुल 12 कमरे हैं. फुलपरास अनुमंडल में भी एक क्वॉरेंटाइन केंद्र बुनियाद केंद्र फुलपरास में बनाया गया है, जिसमें विद्युत पानी साफ सफाई की सुविधा सहित 11 कमरे उपलब्ध है। सभी क्वॉरेंटाइन केंद्रों में 30.03.20 तक एक भी संदिग्ध व्यक्ति को भर्ती नहीं कराया गया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …