Breaking News

गोपालगंज।। जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामी चौर गांव निवासी शांति देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही है

गोपालगंज।
जिंदगी और मौत से जूझ रही लामीचौर की शांति देवी, हाल जानने पहुंचे जिला परिषद सदस्य ने इलाज का जताया

दरभंगा news 24 live विवेक तिवारी की रिपोर्ट गोपालगंज से

गोपालगंज।।
जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामी चौर गांव निवासी शांति देवी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जानकारी के लिए बताते चलें कि होली के 2 दिन पूर्व यानी 8 मार्च को शांति देवी का पैर फिसल जाने से उसका घुटना टूट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष से ज्यादा बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित शांति देवी के परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है वह अकेली अपने जीवन यापन करती है। घुटना टूट जाने के बाद वह काफी गंभीर स्थिति में हो गई है। जैसे ही इसकी खबर भोरे क्षेत्र संख्या 7 के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पहलवान राम पूजन साहनी को पता चला उन्होंने अपने सहयोगी साथी भोला कुमार, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह और योगेंद्र प्रसाद के साथ पीड़ित वृद्धा की हालचाल जानने पहुंचे। पीड़िता के लिए जिला परिषद सदस्य द्वारा फल आदि की व्यवस्था भी की गई। तथा बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज भेजने की बात कही गयी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …