दरभंगा  101 विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्र चालू हुआ. सभी आवासित लोंगो के लिये भोजन/पानी/ चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

101 विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्र चालू हुआ.
सभी आवासित लोंगो के लिये भोजन/पानी/ चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

दरभंगा :

रिपोर्ट अविनाश कुमार

– लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी जिलावासियों को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन कोषांग के वरीय प्रभारी एडीएम विभूति रंजन चौधरी द्वारा बताया गया हैं कि आज तक जिला में कुल 101 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील किया गया है। जिसमें कुल 984 अप्रवासी मजदूर / अन्य व्यक्ति को ठहरे हुए है। विल्लेज क्वारंटाइन केंद्रों में सबसे अधिक कुशेस्वर स्थान में 13 केन्द्र शामिल हैं. वहीं अलीनगर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, बहादुरपुर प्रखण्ड में 04 क्वारंटाइन सेन्टर, बहेड़ी प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, बेनीपुर प्रखण्ड में 03 क्वारंटाइन सेन्टर, बिरौल प्रखण्ड में 02 क्वारंटाइन सेन्टर, सदर प्रखंड में 5, नगर निगम क्षेत्र में 1, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में 02 क्वारंटाइन सेन्टर, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, हनुमाननगर प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, हायाघाट प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, जाले प्रखण्ड में 04 क्वारंटाइन सेन्टर, केवटी प्रखंड में 06, किरतपुर में 03, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, मनीगाछी प्रखण्ड में 04 क्वारंटाइन सेन्टर, सिंघवाड़ा में 11 एवं तारडीह प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन (संगरोध) सेन्टर संचालित है। इसमें अबतक कुल 984 व्यक्ति आवासित है.
क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. ये व्यय व्यय आपदा राहत कोष से किये जाने का निर्णय लिया गया हैं ।
जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आज कुल 1191 लोगों को क्वारंटाइन केन्द्र में खाना खिलाया गया है।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …