Breaking News

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार के निदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा

कोविड -19 महामारी के रोकथाम हेतु अनुश्रवण एवं निगरानी दल का गठन।

विल्लेज सैनिटेशन कमिटी के फंड से गावों में साफ सफाई कराये जायेंगे.

दरभंगा :- नोवल कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार के निदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना वायरस से सवेदनशील देशो से यात्रा कर जिला में लौटे सभी लोंगो की स्क्रीनिंग कर ली गयी हैं एवं उनकी जाँच भी कराई जा रहीं हैं. अभी तक किसी भी व्यक्ति का जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव नहीं आया हैं. इन सभी व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया हैं. वहीं लॉक डाउन पीरियड में राज्य के बाहर से लौटे सभी लोंगो को उनके ही गांव के स्कूल / पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया हैं. उन्हें प्रखण्ड मुख्यालयों एवं विभिन्न पंचायतों के विद्यालय भवनों में बनाये गये क्वारंटाइन केन्द्र में तत्काल 14 दिनों के लिए रखा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि राज्य सरकार के द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार क्वारंटाइन भवनों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जवाबदेही पंचायतों को दिया गया है। जिसका व्यय चतुर्थ / पंचम वित्त आयोग से पंचायतों में प्राप्त राशि से किया जायेगा।
बताया गया कि ग्राम पंचायतों में साफ सफाई कराने हेतु विल्लेज सैनिटेशन कमिटी के खाते में पंचायतों में राशि भेजी जाती हैं. इसलिए सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया / सचिव को उक्त राशि से गावों में साफ सफाई कराने , गली – नाली में छिड़काव / फोगिंग आदि कराने का भी निर्देश दिया गया.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित लोगों की भोजन की व्यवस्था मध्याह्न भोजन योजना के तहत गत वर्ष के बाढ़ में की गई व्यवस्था के अनुरूप की जायेगी एवं इसका व्यय आपदा प्रबंधन विभाग से होगा। उन्होंने कहा हैं कि ये सभी कार्य लम्बे समय तक चलने की संभावना है तथा वहाँ अवासित लोगों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।
इसलिए क्वारंटाइन सेन्टर का निर्बाध रूप से संचालन एवं इसपर समुचित नियंत्रण हेतु प्रखण्ड एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।
प्रखण्ड स्तरीय निगरानी समिति दल में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बी.आर.पी. मध्याह्न भोजन को एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति दल में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन एवं जिला एम.डी.एम. प्रभारी को सम्मिलित किया गया है।
उपरोक्त के अलावे सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी को समय-समय पर सभी क्वारंटाइन होम का निरीक्षण करने एवं विभागीय निदेश के अनुरूप सभी आवासित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। उन्हें इसका पूरा लेखा-जोखा पंजी में विधिवत संधारित करने को कहा गया हैं ताकि भविष्य में इस राशि के सामंजन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।
प्रखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय समिति को उपरोक्त निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने वाले के विरूद्ध Epidemic Diseases Act, 1897 एवं आपदा अधिनियम की सुसंगत धारा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …