Breaking News

गोपालगंज। वार्ड और पंच ने डीलर के विरुद्ध जिलाधिकारी को दिया आवेदन, मार्च माह का राशन नही देने का लगाया आरोप। मांझागढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट।

गोपालगंज।
वार्ड और पंच ने डीलर के विरुद्ध जिलाधिकारी को दिया आवेदन, मार्च माह का राशन नही देने का लगाया आरोप।

मांझागढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट।

मांझागढ़।प्रखंड अंतर्गत रामनगर के दिलर श्रीराम महतो के द्वारा मार्च माह का राशन नही वितरण करने से खिन्न वार्ड सदस्य रविन्द्र राम लीलावती देवी पंच हरिकेश राम सहित तीनो जनप्रतिनिधि ने संयुक्त हस्ताक्षर से जिलाधिकारी को आवेदन देकर लिखित शिकायत की है। की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि डीलर घर घर घूम घूम कर पॉश मशीन पर अंगूठा का निशान लगवा लिए आधार कार्ड से लिंक कराने के नाम पर तथा राशन मांगने पर कह रहे है कि राशन का उठाव नही हुआ है राशन का उठाव होने पर राशन का वितरण किया जाएगा वही इस पंचायत के मुखिया मनोरंज सिंह के द्वारा आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत कर राशन का वितरण कराने की बात पर जोड़ देते हुए कहा गया कि लक डाउन के चलते मजदूर घर से बाहर नही निकल रहे मजदूरी करने के लिए जिसके चलते दाने दाने को मुहताज इस परिस्थिति में राशन का वितरण डीलर द्वारा नही करना घोर अपराध है ।वही दूसरी तरफ आपूर्ति पदाधिकारी अमरनाथ झा से बात करने पर उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही दुकान का जांच किया जांच के दौरान मार्च माह का राशन का उठाव डीलर द्वारा किया गया है तथा राशन का वितरण नही किया गया है ।जिसपर करवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के यहां अनुशंसा कर दिया गया है ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …