Breaking News

बिहार दरभंगा राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों की आज नगर में स्क्रीनिंग की जायेगी जिलाधिकारी ने देशहित में लोंगो को जाँच हेतु आगे आने का किया अपील

राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों की आज नगर में स्क्रीनिंग की जायेगी
जिलाधिकारी ने देशहित में लोंगो को जाँच हेतु आगे आने का किया अपील

(संवाददाता अजित कुमार सिंह)

दरभंगा  जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एसएम ने नोवल कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने हेतु संक्रमित संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जाँच की कार्रवाई करने हेतु आज नगर आयुक्त एवं वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक किया गया.इस बैठक में राज्य के बाहर से यहां आकर रह रहे लोंगो की मेडिकल टीम के द्वारा कल स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा हैं की पुरे जिला में संदिग्ध लोंगो की तेजी से जाँच की जा रही है।
जिलाधिकारी के निदेश पर नगर निगम के सभी वार्डों में राज्य के बाहर से यहां वापस आये हुए लोंगो का कल एक साथ सर्वेक्षण किया जायेगा। इस सर्वेक्षण में 18 मार्च 2020 के बाद जिला में आये सभी लोगों की पहचान की जायेगी एवं उन्हें क्वारंटाइन कराया जायेगा। उन्होंने कहा है कि इस डोर टू डोर सर्वेक्षण में चार कोटि के लोगों की पहचान की जायेगी।इसमें जो
18 मार्च के बाद विदेश से यात्रा कर लौटे है।
इस तिथि के बाद देश के अन्य राज्यों से जिला में लौटे हैं ।
पिछले दो तीन दिनों में राज्य के बाहर से लौटे अप्रवासी मजदूर एवं अन्य लोग जो नगर में रह रहे है एवं
तबलिगी जमात के सम्पर्क में रहे है।
इन लोगों की ऐहितियात के तौर पर घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जायेगी एवं चिकित्सकों के परामर्श पर उनकी जाँच कराई जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा सभी जिलेवासियों से अपील किया गया है कि नोवल कोरोना बीमारी को नियंत्रित करने में शासन/प्रशासन को सहयोग करें। जो व्यक्ति भी संवेदनशील देशों/राज्यों से यहाँ आये हैं, वे स्वयं निकलकर बाहर आयें और अपनी जाँच करायें। यह उनके खुद के लिए, उनके परिवार के लिए जरूरी होगा। कोरोना को पुर्ण तरिके से हराने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर आयुक्त एवं वार्ड पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में कहीं है।
उन्होंने नगर आयुक्त एवं सभी वार्ड पार्षदों को सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई कराने, संवदेनशील स्थानों से जिला में आये लोगों की नियमित स्क्रीनिंग करते रहने को कहा है।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि राज्य के बाहर से आकर नगर में रह रहे लोंगो की स्क्रीनिंग कराने हेतु टीम गठित कर ली गयी हैं. इस टीम में जीएनएम, टैक्स कलेक्टर, सैनिटेशन इंस्पेक्टर एवं निगम के अन्य कर्मी को शामिल किया गया हैं.
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार एवं वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे।
[4/3, 3:49 PM] ajitkumarsdbg: बिहार मधुबनी बाहर से आने वालो के लिए अंचलों के पंचायतों में की गई आवास व भोजन की व्यवस्था 102 लोगों को किया गया आवासित http://darbhanganews24.com/?p=5504

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …