Breaking News

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा  कि हमे दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों सहित

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा  कि हमे दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों सहित

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

अन्य सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों पर गर्व है। जिन्होने इस महामारी की स्थिति मे पूरी निर्भीकता और लगन से शहर को साफ करने मे जुटे हुए हैं । उन्होने कहा है कि दरभंगा नगर निगम कोरोना से उत्पन्न संकट का डट कर सामना कर रही है । निगम के सफाई कर्मचारी , सभी निगम कर्मी तथा पदाधिकारी दिन रात एक कर पूरे शहर को सिनेटाइज करने मे जुटे हुए हैं । इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों मे चूना तथा ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जा रहा है । महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि हम चौबीस घंटे सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं । इस महामारी से अभी पूरी दुनियाँ थम सी गयी है । ऐसे मे हमे पूर्ण धैर्य और संयम से इसका डट कर मुकाबला करना है । हमे सरकार द्वारा निर्देशित लाॅकडाउन का अक्षरश: पालन करना है और इस महामारी को मात देना है । उन्होने नगर वासियों को अपने अपने घर मे रहते हुए अच्छे व्यवहार से सफाई कर्मियों के मनोबल को बनाए रखने की भी अपील की ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …