Breaking News

दरभंगा  लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी मजदूरों  अन्य लोंगो को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है।

जिला में 181 क्वारंटाइन सेंटर क्रियाशील

विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्रों में 2114 लोग आवासित

दरभंगा  लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी मजदूरों  अन्य लोंगो को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है

रिपोर्ट अविनाश कुमार

. होम क्वारंटाइन कोषांग के वरीय प्रभारी एडीएम विभूति रंजन चौधरी द्वारा बताया गया है कि आज तक जिला में कुल 181 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है, जिसमें कुल 2114 प्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं. विल्लेज क्वारंटाइन केंद्रों में सबसे अधिक बिरौल, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 18 केन्द्र शामिल हैं. वहीं अलीनगर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बहादुरपुर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बहेड़ी प्रखण्ड में 08 क्वारंटाइन सेन्टर, बेनीपुर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, सदर प्रखंड में 10, नगर निगम क्षेत्र में 01, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में 08 क्वारंटाइन सेन्टर, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, हनुमाननगर प्रखण्ड में 08 क्वारंटाइन सेन्टर, हायाघाट प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर, जाले प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, केवटी प्रखंड में 08, किरतपुर में 03, मनीगाछी प्रखण्ड में 07 क्वारंटाइन सेन्टर, सिंहवाड़ा में 11 एवं तारडीह प्रखण्ड में 06 क्वारंटाइन (संगरोध) सेन्टर संचालित है. इन सभी संगरोध केंद्रों में कुल 2114 व्यक्तियों के आवासित होने की सूचना प्रतिवेदित है.
क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है. सभी व्यय सरकार द्वारा वहन कि या जायेगा. जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आज कुल 2373 लोगों को क्वारंटाइन केन्द्रों में खाना खिलाया गया है।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …