बिहार में 17 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी फेर बदल की गयी है. 17 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया गया है. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने खुद अधिसूचना जारी कर दी है.गोपालगंज के सिविल सर्जन नवल किशोर प्रसाद को भागलपुर का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी बनाया गया है. तो वहीं संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन, डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन, डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया है.वहीं महेश्वरप्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जनगोपालगंज, सुनील कुमार झाको सिविल सर्जन मधुबनी.श्री नंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सिविल सर्जन सहरसा, डॉ अति रमन झा को सिविल सर्जन समस्तीपुर, इनका पदस्थापन एक मई 2020 से प्रभावी होगा. इसके अलावा डॉ विजेंद्र सत्यार्थी को सिविल सर्जन जमुई, अजय कुमार सिंह को सिविल सर्जन खगड़िया, *राजदेव प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन शिवहर ये 1 जून 2020 से सिविल सर्जन का प्रभार लेंगे* इसके अलावा उमेश शर्मा को सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा को सिविल सर्जन सिवान, डॉक्टर सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal