Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

सदर : सोनकी मुखिया ममता देवी ने पंचायतवासियों को कोरोना संक्रमण की बीमारी लगने से बचाव को लेकर विभिन्न सुरक्षा की सामग्री उपलब्ध 

सदर : सोनकी मुखिया ममता देवी ने पंचायतवासियों को कोरोना संक्रमण की बीमारी लगने से बचाव को लेकर विभिन्न सुरक्षा की सामग्री उपलब्ध

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

करा दी है . उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों को अपने वार्ड में हर परिवार के छोटे से बड़े सदस्यों को दिये जाने का निदेश दी है . उन्होंने यह सामग्री कार्टून में पैकेज तैयार कर सभी को हस्तगत करायी है . कार्टून में मास्क से लेकर साबुन सेनिटाइजर ग्लोब्स एवं ब्लिचिंग मिला है . इसे लेकर सोमवार को मुखिया ने अपने सभी 14 सदस्यीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी . बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रत्येक परिवारों को यह सुविधा मुहैया कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया . वहीं इस दौरान मुखिया ने अपने सभी सदस्यों को मास्क सेनिटाइजर साबुन आदि का वितरण किये . हालांकि इस प्रकार की सराहनीय कदम अभीतक किसी ने उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पायी है . अन्य पंचायतों में तो सिर्फ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को ही सुरक्षा सामग्री दिये जाने की चर्चाएं हो रही है . मौके पर पुर्व मुखिया केदार साह ने बताया कि घर पर आने जानेवाले लोगों को भी सभी तरह के एक एक पीस उपलब्ध कराते रहते हैं .  मौके पर वार्ड सदस्य अरुण सहनी नंदकिशोर मंडल शंकर मंडल तरुण लालदेव बिल्टु साह सरपंच शीला देवी घुरण साह उप सरपंच सुरेश यादव पंसस परमेश्वर सदाय विकास मित्र रवींद्र सदाय आशा कार्यकर्ता आदि थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …