Breaking News
रिपोर्ट अविनाश कुमार

बिहार दरभंगा पी.डी.एस. दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण। 7 डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश।

 

पी.डी.एस. दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण।

7 डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश।

दरभंगा :

रिपोर्ट अविनाश कुमार

– जिलाधिकारी के निदेश पर आज जिला के कुल 70 जन वितरण प्रणाली के दुकानों की जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण कराया गया। इसमें बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान, बिरौल, सदर, केवटी, घनश्यामपुर प्रखण्ड के पी.डी.एस. दुकान शामिल है।
जाँच के क्रम में कई पी.डी.एस. दुकान समय से पहले बंद पाये गये तो कहीं पर विधिवत् पंजी संधारित नहीं पाई गई। लेकिन ज्यादातर डीलरों के द्वारा मार्च का खाद्यान्न का उठाव एवं विवरण कराने की बातें जाँच में सामने आई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अभीबंचित वर्ग के लोंगो के लिये दिए जाने वाले खाद्यान्नों में जिस भी पीडीएस डीलरों के द्वारा कोई भी गड़बड़ी अथवा अनियमितता बरती जाएगी उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी.
उन्होंने आज के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर एसडीओ को दोषी 07 पी.डी.एस. डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पी.डी.एस. दुकानों का आगे भी बराबर औचक निरीक्षण जारी रहेगा, खाद्यान्न के वितरण में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …