भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसंघ के महानायक पर किया गया पुष्प अर्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर लगाया पार्टी का झंडा

भाजपा युवा नेता सह व्यापार मंडल अध्यक्ष रंधीर खन्ना व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के महानायक, संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् बारहवें अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा स्थापना दिवस पर पुष्प अर्पित कर याद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपने – अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगा स्थापना दिवस मनाया श्री रंधीर खन्ना ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम् उनके कुछ राजनीतिक सहयोगियों के द्वारा जो एक छोटी सी राजनितिक पार्टी का नींव 21 अक्टूबर 1951 को रखा गया। करीब तीन दशकों तक जनसंघ नाम से चलने वाली पार्टी राजनितिक उथल – पुथल के कारण स्वरूप 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में परिवर्तित हो गई। साथ ही कहा कि जनसंघ कि विचार धाराएं रही है, कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समृद्ध और विकसित किया जाए। इसी विचार धाराओं से संकल्पित होकर अब तक के इन 40 वर्षों में जो वट वृक्ष कि भांति पूरे देश में भाजपा फैल चुकी हैं। वहीं आज भाजपा देश व विश्व कि सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बन कर उभरी है। खन्ना ने कहा आज कोरोना वायरस जो विश्वव्यापी महामारी का रूप धारण किया हुआ है। जिस कारणवश हमारा देश भी कोरोना का दंश झेल रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता इस विकट परिस्थिति में समाज के अंतिम लोगों के साथ इस दुःखद समय में सहयोग करने के लिए खड़े हैं। साथ ही श्री खन्ना ने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहें।
कैसा बना जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी !
भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनैतिक दल था जिससे 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस दल का आरम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में की गयी थी। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। आपातकाल से पहले बिहार विधानसभा के भारतीय जनसंघ के विधायक दल के नेता लालमुनि चौबे ने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र दे दिया। जनता पार्टी 1980 में टूट गयी और जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। जिसका चुनाव चिह्न पुष्प “कमल” बना। भारतीय जनता पार्टी 1998 से 2004 तक राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की सबसे बड़ी पार्टी रही थी। 2014 और 2019 के आम लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की।
संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट मधुबनी से
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal