Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

दरभंगा नगर निगम कोरोना को परास्त करने के लिए एक साथ कई अस्त्रों का प्रयोग कर रही है

दरभंगा नगर निगम कोरोना को परास्त करने के लिए एक साथ कई अस्त्रों का प्रयोग कर रही है

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

। मेयर बैजंती खेड़िया ने बताया कि हमारा दरभंगा अब तक कोरोना मुक्त है। आगे भी हम इस महामारी से मुक्त रहें इसके लिए हम हर उपाय कर रहे हैं । उन्होने बताया कि एक ओर जहां पूरे शहर मे सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है वहीं दूसरी ओर चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव भी बड़े पैमान पर किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही शहर मे विभिन्न स्तर पर फागिंग भी कराई जा रही है ।
उधर आज सुबह राज मैदान मे बने स्थाई सब्जीमंडी मे एक सैनिटाइजेशन कक्ष का शुभारंभ किया गया। जहाँ आने जाने वाले सभी लोग अपने वाहनो के साथ सैनिटाइज होते रहेंगे । उन्होने बताया कि शहर मे और कई जगहों पर सैनिटाइजेशन कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है । महापौर ने एक बार फिर अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …