जरुरत मंद लोगो के लिए आगे आए स्टूडेंट यूनियन और मोहल्ला वासी –
मिथिला स्टूडेंट यूनियन और स्थानीय युवा के पहल पर कोरोना महामारी को देखते हुए जरुरत मंद लोगो के बिच साबुन,मास्क और राहत सामग्री वितरण

किया गया
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा वार्ड 17 अंतर्गत गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला में स्थानीय युवा के पहल पर सेकड़ो लोगो के बिच मास्क साबुन और राहत सामग्री वितरण किया गया बताते चले की मास्क की बाजार में किल्लत को देखते हुए मोहल्ला के ही अंजलि देवी और किरण देवी ने सेकड़ो मास्क खुद से तैयार कर मोहल्ला के लोगो को देने का काम किया हैं सेकड़ो राहत पैकेट यहाँ के युवाओं ने आपस में सहयोग कर तैयार किया हैं संगठन के सदस्य अर्जुन दास के द्वारा वार्ड 16 और वार्ड 15 में भी राहत कार्य किया जा रहा हैं राहत पैकेट मोहल्ला के चिन्हित जरुरत मंद लोगो के बिच ही बाँटा गया हैं मास्क की कमी को देखते हुए इसे तत्काल ज्यादातर बुजुर्गो में ही वितरण किया गया और जरुरी स्तर पर इसे बनाने और मंगवाने की कोशिश की जा रही हैं गाँधीनगर कटरहिया निवासी नटवर शर्मा ने कहा राहत पैकेट में चावल दो किलो,दाल आधा किलो ,आलू आधा किलो,प्याज़ आधा किलो,सोयाबीन,नमक, साबुन और दो मास्क दिया गया हैं कई अभी भी ऐसे घर हैं जहाँ उनको राहत पैकेट की आवश्कता हैं उसके लिए भी हमलोग राहत पैकेट बनवाने का काम कर रहे हैं सोशल साईट व्हाट्सप्प पर कोरोना फाइटरस ग्रूप क्रिएट कर लोगो को जोड़ा जा रहा हैं और मदद के लिए अपील की जा रही हैं जहाँ लोगो के तरफ से हमलोगो को भरपूर मदद किया जा रहा हैं हम लोग सिर्फ एक माध्यम का काम कर रहे हैं एक जगह से सामान पैसा इकठ्ठा कर इसे दूसरे जगह भेजने का काम कर रहे हैं हम सभी युवाओं से भी अपील करते हैं की आप भी अपने मोहल्ला और समाज में इस तरह का काम करें ताकि कोई भी व्यक्ति कोई भी घर भूखा ना सो सके सिद्धार्थ वत्स व विकाश चौधरी ने बताया हम घर घर जाकर लोगो को जागरूक भी कर रहे साबुन से हाथ धोने व मास्क गमछा पहनने की लोगो से अपील कर रहे हैं साथ ही ऐसे लोगो के लिए मदद को आगे आने वाले तमाम दाताओ को शुक्रगुजार किया और राहत कार्य आगे भी जारी रखने की बात कही बाबुल राज,नरेश साह,अमर दास,राजीव कुमार,सुधीर कुमार,रवि,चन्दन झा,मंटू कुमार,संजय आदि लोगो ने इस काम के लिए अपना सहयोग दिया
भवदीय
अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय अध्यक्ष
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal