Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

नब्बे प्रतिशत लोग कर रहे शत प्रतिशत लॉक डाउन का पालन। दस प्रतिशत खलनायक बन नाश कर रहें समाज का

नब्बे प्रतिशत लोग कर रहे शत प्रतिशत लॉक डाउन का पालन। दस प्रतिशत खलनायक बन नाश कर रहें समाज का।
अपने

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

वार्ड में लोगों को जागरूक करते हुए यथासंभव जरूरत को पूरा करने के प्रयास को आपसी राजनीति और कमजोर प्रसाशनिक क्षमता एवं अन्य जगहों पर बेतरतीब भीड़ के कारण 21 दिन का तप बर्बाद होने की संभावना।
कल आयुक्त से मिल अपने वार्ड की सीमा शील कर मात्र आठ दस लोगों को पूरी वर्दी में सेनिटाइज उपरांत आवश्यक सामान नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अधिकृत कर कर्फ्यू सामान स्थिति लागू करने की करेंगे मांग।
क्या ये कर्फ्यू कोरोना के दरभंगा आने के बाद होगा ?
अभी सुबह में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां सब्ज़ी, फल , आवश्यक सामान लेकर आता है और उसका ड्राइवर बिना जांच हममे से घुलता मिलता है।
क्या अगले एक दो सप्ताह तक हम साधारण और स्थानीय सब्ज़ी के बिना नही रह सकते ?
निर्णय लेने में देर का खामियाजा हम सबों को भुगतना पड़ेगा।
सबक सीखिये । बेगुसराय में आ गया कोरोना।
अभी भी समय है। लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवालों को स्टेडियम से लेकर स्कूल, कॉलेज में अस्थायी जेल बना 14 दिन रखिये।तभी लोग करेंगे नियम का पालन।
विधायक जी कार्ड बंटवाए, महापौर जी सेनेटाइज गेट बनवाये। अगर इससे कोरोना भागता तो अमेरिका हज़ारों गेट बनवा लाखों टन अनाज बांट देता। हां ये हज़ारों सुरक्षित उपाय में एक पार्ट है।
निर्णय आप सब करें। कहीं गाड़ी छुटी तो बहुत पछतायेंगे।
तस्वीर देखिये सब्ज़ी बाजार से कार्ड वितरण की तैयारी का।
मधुबाला सिन्हा पार्षद, वार्ड 21 दरभंगा नगर निगम

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …