रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

पटना  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने गेहूं फसल की कटाई कंबाइन मशीनों से न कराकर श्रमिकों या मनरेगा मजदूरों से कराने का आग्रह किया

 

फसल की कटाई मशीन के बदले मजदूरों से कराएं : आप

पटना  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने गेहूं फसल की कटाई कंबाइन मशीनों से न कराकर श्रमिकों या मनरेगा मजदूरों से कराने का आग्रह किया

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की मांग की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को फसल कटाई के नाम पर परेशान न किया जाए।

आप के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में मांग की है कि कोरोना महामारी के कारण दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि राज्यों के विभिन्न शहरों में काम कर रहे तमाम मजदूर बिहार के अपने गांव में आ गए हैं और यह अच्छा मौका है कि श्रमिकों को अपने गांव में ही रोजगार की भी दरकार है। हां, कोरोना के खतरों के मद्देनजर सारी सावधानियां भी बरती जाए, मसलन आवश्यक दूरी हर हाल में बनाए रखें पर मशीन के बदले मजदूरों को खेती में लगाया जाए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।

श्री चंद्र भूषण ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यह समय की भी मांग है कि प्रयोग के तौर पर ही सही इस साल मानव श्रम को मौका दिया जाए। उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा कंबाइन मशीन मंगाने की मांग पर विरोध जताया है।

उन्होंने नीतीश कुमार से कहा है की कई बरस बाद ऐसा मौका आया है जब गांव में मजदूर भी हैं और उन्हें काम की जरूरत भी है। दरअसल प्रकृति भी हमें संदेश देने की कोशिश कर रही है ताकि उनका भी सम्मान हो। आगे का रास्ता इन प्रयोगों के परिणामों के आधार पर तय किया जा सकता है।

श्री चंद्र भूषण ने कहा कि खेती के मशीनीकरण को आधुनिकीकरण कहा जा रहा है लेकिन ऐसा आधुनिकीकरण किस काम का जो पर्यावरण को बर्बाद करे और श्रमिकों को बेरोजगार। यह मशीनें कई और तरह से गांवों, खेतों और ग्रामीण जीवन का नुकसान कर रही है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी आग्रह किया कि फसल कटाई में मनरेगा मजदूरों को लगाया जाए और यदि किसान उन मजदूरों का भुगतान करने में सक्षम नहीं है तो सरकार उन मनरेगा मजदूरों का भुगतान करें। उन्होंने मांग की कि कम से कम इस वर्ष कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को विभिन्न गांव में आने की अनुमति न दी जाए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मृणाल कु राज ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा की इस विश्वव्यापी महामारी को मद्देनज़र देखते हुए बिहार के किसानों के लिए शीघ्र मुआवजा का आवंटन करें, क्युकि आज ज्यादातर किसान पैसों के लिए मोहताज हैँ लॉकडाउन के कारण।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …