जिला में लॉक डाउन को प्रभावी बनाने हेतु डीएम एसपी खुद सड़क पर उतरे.

बेगूसराय में संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिला की दक्षिणी सीमा किया गया सील .
सीमा पर सीसीटीवी से होगी निगरानी.
दरभंगा बेगूसराय जिला में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ चुका है, इसलिए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु दरभंगा जिला के दक्षिण तरफ की सीमा को प्रभावी ढंग से सील करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति जिला सीमा में प्रवेश नहीं कर सके। साथ ही विशेष शाखा से उच्च स्तर पर प्राप्त कराई गई रिपोर्ट के आधार पर क्वारेटाइन होम में रात्रि में लोगों के नहीं रहने की सूचना भी प्राप्त कराई गई है।इसलिए सभी विलेज क्वारेटाइन केंद्रों में 24 घंटे चौकीदार की तैनाती की गई हैं, ताकि रात्रि में क्वारेटाइन होम से कोई भी प्रवासी निकल नही पाये. इधर वैश्विक कोरोना महामारी को फैलने से रोकने हेतु देशभर में जारी लॉक डाउन आदेश को प्रभावी तरिके से इन्फोर्स कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम आज दरभंगा जिला की सीमा से लगने वाले सभी मुख्य प्रवेश एवं निकास पथों पर भरमन कर वहां से गुज़रने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों के आवाजाही की चेकिंग जाँच किया गया।
इस क्रम में आज समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले की सीमाएं यथा सिंघिया, जटमलपुर, कोमिया आदि सम्पर्क विन्दुओं पर चेकिंग अभियान चलाया गया.
जिला में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छोटे बड़े मार्गों पर गहन गश्ती कर लॉक डाउन आदेश को प्रभावी तरह से लागू कराई जाये. उन्हें सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर सख्ती से चेकिंग कराने एवं बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों पर सख्ती से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विशेष कर रोसड़ा-हथौड़ी पथ (हथौड़ी कोठी के पास), रोसड़ा-बहेड़ी रोड (कोमिया गांव के पास), रोसड़ा-सिंघिया-बहेड़ी पथ (देकुली-जगन्नाथपुर के पास), सिंघिया-बेर चौक रोड (बेर चौक) पर 24 घंटे सी.सी.टी.वी से निगरानी रखने हेतु जिला नजारत शाखा द्वारा उक्त स्थलों पर सी.सी.टी.भी कैमरा लगाई जा रही है।विदित हो कि लॉक डाउन में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई एवं अनिवार्य सेवाओं के पालन में जुड़े वाहनों एवं व्यक्तियों को ही छूट दी गयी है।
लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी को लिखा पत्र
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश को प्रभावी ढंग से सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में लागू कराने हेतु ध्यान आकृष्ट किया गया था। कहा गया है कि जिला के सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर चेक पोस्ट बनाकर गहन चेकिंग कराई जाये तथा बाहर से आने जाने वाले सभी वाहनों एवं व्यक्तियों पऱ निगरानी रखी जाये। उन्हें निर्देश दिया गया है। कि यदि कोई ऐसे व्यक्ति प्रवेश करते पाये जाए तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी जाय, ताकि उन्हें सीधे क्वारेटाइन होम में प्रतिबंधित किया जा सके एवं उनकी स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें क्वारेटाइन कराया जा सके।
कोरोना से बचाव के तरीके
कोरोना वायरस यानी कोविड 19 से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं।
जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं।
संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं.
ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal