रेल कोच को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड।
डी.एम. ने किया इसका निरीक्षण।
दरभंगा

:- दरभंगा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम. आज दरभंगा रेल स्टेशन पर खड़ी रेल कोच आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा इसका उपयोग किया जायेगा। कहा कि कोरोना महामारी के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करकार उन्हें क्वारंटाइन किया जायेग।
बताया गया कि रेलवे द्वारा कुल 13 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील की जा रही है। इसमें एक कोच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी के लिए सुरक्षित रहेगा।
बताया कि एक कोच में 08 से 16 व्यक्ति क्वारंटाइन किये जा सकते है। जिलाधिकारी ने वैश्विक कोरोना संकट के समय में रेलवे के इस पहल की सराहना किये।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह- नोडल पदाधिकारी, आइसोलेशन कोषांग डॉ. कारी प्रसाद महतो एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal