गोपालगंज।
हस्ताक्षर पत्र के माध्यम से भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष द्वारा दिया गया धन्यवाद ज्ञापन।
जिले

के बैकुंठपुर प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैप्पी दुबे के द्वारा अपने प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सरकारी कर्मचारी प्रखंड स्तर के प्रखंड पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सा पदाधिकारी व संबंधित कर्मी को वैश्विक महामारी कोरोना में अपने जीवन की परवाह किए बिना निरन्तर तन मन से लोगों की सेवा करने की निष्ठा भावना को देखते हुवे उनकी सेवा समर्पण को प्रोत्साहन हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष द्वारा 40 व्यक्तियों के हस्ताक्षर पत्र के साथ बैकुंठपुर प्रखंड के भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी के सहयोग से धन्यवाद पत्र सौंपा गया। जिस से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर अवधेश सिंदूरियां, प्रशांत कुमार, राहुल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal