Breaking News
रिपोर्ट अविनाश कुमार

दरभंगा लॉक डाउन आदेश का सख्ती से पालन होगा. आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में सामाजिक दूरियां मेंटेन कराने का निर्देश।

लॉक डाउन आदेश का सख्ती से पालन होगा.
आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में सामाजिक दूरियां मेंटेन कराने का निर्देश.
दरभंगा

रिपोर्ट अविनाश कुमार

: सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने आज संध्या मे वीडियो कोंफेरेंस करके देशभर मे लागू लॉक डाउन आदेश को पूरी कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है. कहा है की सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरें और इसे इन्फोर्स कराएं. कोरोना महामारी को काबू करने के लिये आवागमन को रोकना एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन अत्यंत आवश्यक है.

निर्देशानुसार जिला के सड़कों पर चल रहे सभी व्यवसायिक एवं निजी वाहनों की पुलिस अधिकारियों के द्वारा बारीकी से चेकिंग की जाएगी. बिना उचित कारण अथवा बिना पास के चल रहे अनधिकृत परिचालनों को रोका जायेगा और उनपर जुरमाना भी लगाया जायेगा.

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …