Breaking News
रिपोर्ट विवेक तिवारी गोपालगंज से

गोपालगंज। पैसे निकासी के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा है पालन।

गोपालगंज।
पैसे निकासी के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा है पालन।

रिपोर्ट विवेक तिवारी गोपालगंज से

वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार प्रत्येक जनधन महिला खाताधारकों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता हेतु अप्रैल-मई और जून 3 महीनों में क्रमशःपांच पांच सौ प्रति खाताधारक भेजने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। जिसमें अप्रैल माह की आर्थिक सहायता राशि जनधन महिला खाता धारकों के बैंक अकाउंट में भेज दिया गया है। जिसको लेकर बैंकों पर पैसे निकासी को लेकर लंबी तादाद देखने को मिल रही है। जिसमें कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो रहा है तो कई जगह उसकी धज्जियां नही भी हो रही है। ऐसे में इस महामारी को देखते हुए थोड़ी सी भी लापरवाही जान पर आ सकती है।तथा बड़े संक्रमण को जन्म दे सकती है। वहीं कई ऐसे भी ग्राहक सेवा केंद्र व बैंक है जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। जिसके मद्देनजर जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर पैसे की निकासी कराई जा रही है। बैंक परिसर में सफेद छूने से गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग को दर्शाया गया है। तथा लगातार पैसा निकालने आ रहे लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दुष्प्रभाव को समझें तथा सतर्कता से ही पैसे की निकासी करें।

*कल्याणपुर ग्राहक सेवा केंद्र पर जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी बता रहे सोशल डिस्टेंसिंग के मायने….*

प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजन कुमार गुप्ता के अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी समय-समय पर आ करके पैसा निकासी कर रहे खाताधारकों को सोशल डिस्टेंसिंग की हद में रहकर पैसे निकासी की सलाह दे रहे हैं! जिसमें स्थानीय कल्याणपुर के जनप्रतिनिधि व तत्कालिक बीडीसी प्रतिनिधि सतेंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया राम अशीष सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजू गुप्ता आदि समय-समय पर लोगों को सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …