Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

 दरभंगा की महापौर के साथ कई पार्षद राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों को राशन कार्ड निर्गत करवाने के लिए निगम कार्यालय मे पर्यवेक्षण करते रहे

दरभंगा की महापौर के साथ कई पार्षद राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों को राशन कार्ड निर्गत करवाने के लिए निगम कार्यालय मे पर्यवेक्षण करते रहे

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

। महापौर ने कहा है कि पूर्व से प्राप्त आवेदन के सभी लाभार्थियों को यथा शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा । उन्होने लोगों से अपील की है कि इस कार्य के लिए कोई भी व्यक्ति ना घर से निकलें और ना ही राशन कार्ड के लिए दिए गये आवेदन का पावती रसीद किसी को दें ।
उधर लहेरियासराय गुदरी में लगने वाले सब्जी मंडी को तत्काल नेहरु स्टेडियम मे स्थांतरित किया गया है । दरभंगा नगर निगम ने आज वहाँ एक सैनिटाइजिंग कक्ष की स्थापना की है जिसका शुभारंभ महापौर बैजंती खेड़िया ने किया । इस अवसर पर महापौर ने बताया कि हमे पूरा विश्वास है कि हम कोरोना महामारी को मात देकर विजयी होंगे । बस थोड़ी सी धैर्य की आवश्यकता है। उन्होने लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया । उन्होने कहा कि यहां सैनिटाइजिंग कक्ष बनाया गया है जिसके अंदर से गुजरने पर लोग अपने आप सैनिटाइज हो जाएँगे । विदित हो कि इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय के समक्ष तथा राज परिसर स्थित बनाए गये अस्थाई सब्जी मंडी मे सैनिटाइजिंग कक्ष कार्यरत है ।
महापौर ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों और पार्षदों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विपदा की इस घड़ी मे सोशल डिस्टेंस बनाते हुए एक जूटता प्रदर्शित करने की अपील की है ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …