Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए और अनायास सड़कों पर घुमने वाले लोगो को कार्रवाई को ले कर जिला प्रशासन ने बिहार बटालियन (एन.सी.सी.)के कैडेंट का सेवा लिया

लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए और अनायास सड़कों पर घुमने वाले लोगो को कार्रवाई को ले कर जिला प्रशासन ने बिहार बटालियन (एन.सी.सी.)के कैडेंट का सेवा लिया

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

। शहर मे जहां कहीं भी सब्जी का बाजार लगता है वहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा लोगो मे सामाजिक तथा दैहिक दुरी का ख्याल रखने के कार्यों मे एन.सी.सी.के जवान पुरी तरह से अपना कार्य करेंगे।दरभंगा जिला के विभिन्न महाविद्यालयों से आये एन.सी.सी.कैडटो जो पुरे लॉकडाउन तक अपनी सेवा निरंतर देगें उनके खाने और रहने की व्यवस्था नगर निगम ने कि है।


लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी त्याग राजन एस.एम. तथा वरिये आरक्षीअधिक्षक बाबू राम के निर्देशन मे प्रशासनिक अधिकारियों एन.सी.सी.सी.कैडटो तथा अधिकारियों नगर निगम कर्मियों वार्ड पार्षदों तथा सब्जी बिक्रेताओं के साथ इन्द्र भवन मैदान मे बैठक कर लॉकडाउन से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिये।जिसमें मुख्य रुप से कादिराबाद से शिवधारा तक खुदरा सब्जी बिक्री के लिये मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय तथा शास्त्री चौक से स्टेशन तक के सब्जी बिक्री के लिए सी.एम लॉ.कॉलेज मे अस्थायी रुप से निर्धारित किया है। साथ अनावश्यक रुप से सड़को पर घुमने वाले,बगैर हेलमेट के चलने वाले मोटरसाइकिल चालकों पर कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। बैठक मे जिलाधिकारी त्याग राजन एस.एम. वरिये आरक्षीअधिक्षक बाबू राम , नगर आरक्षी अधिक्षक योगेंद्र कुमार आरक्ष उपाधिक्षक अनोज कुमार नगर आयुक्त घनश्याम मिणा नगर उपायुक्त कमलनाथ झा महापौर बैजन्ती खेड़िया एनसीसी के कमांडर कर्नल बी.के.कालरा कैप्टन अनिल चौधरी सहित नगर निगम के पार्षद गण कर्मचारी तथा अधिकारी सहित नगर थाना तथा विश्वविद्यालय थाना के पुलिसकर्मि मौजूद थे। बैठक मे सोशल डीस्टेन्स का पुरा ख्याल रखा गया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …