Breaking News
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

खगड़िया देश के हर वोटर को कोरोना आपदा राहत राशि 30 हजार दे,केंद्र सरकार – डॉ अरविन्द वर्मा

देश के हर वोटर को कोरोना आपदा राहत राशि 30 हजार दे,केंद्र सरकार – डॉ अरविन्द वर्मा

 

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

जिस वोटर्स के बदौलत, देश के संसद और विधान सभा का निर्माण होता है,जहां नियम और कानून भी बनाए जाते हैं। आज उसी से वोटर्स को आवश्यकता पड़ गई है। आज के वैश्विक संकट (कोरोना वायरस) से पूरा देश प्रभावित हो चुका है। सम्पूर्ण लॉक डाउन के कारण लोगों के बीच आर्थिक, शारीरिक व मानसिक चिंताएं बढ़ गई है।ऐसी परिस्थिति में विश्व गुरु के नाम से विख्यात देश के कर्मठ व दयावान प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया मार्मिक अपील करते हुए मांग करती है कि कोरोना आपदा राहत राशि के तौर पर देश के हर वोटर को कम से कम 30000 (तीस हजार) रूपए,केंद्र सरकार दे। इसमें एन कोई जाति, न कोई धर्म, न कोई संप्रदाय और एन कोई पार्टी ही होगी। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे उन्होंने यह भी कहा अगर हो सके तो कोरोना आपदा राहत राशि 30000(तीस हजार) रूपए के साथ-साथ हर वोटर को एक- एक केसरिया गमछा भी दिया जाय,जिसका उपयोग लोग देशी मास्क के रूप में कर सकेंगे। डॉ वर्मा ने यह भी कहा,अगर केंद्र सरकार चाहे तो इस राहत राशि वितरण कार्य में निर्वाचन आयोग एवं उनकी मशीनरी का सहयोग के सकती है । आगे उन्होंने कहा इस जनोपयोगी कार्य से देश के हर वोटर का कल्याण होगा और विपदा की घड़ी में एक कीर्तिमान स्थापित होगा।

जिला संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …