दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर सात मे आज स्थानीय नागरिकों ने सफाई कर्मियों के मनोबल को उँचा करने के लिए उन्हे मिथिला की पहचान पाग , चादर और माला पहना कर सम्मानित

किया । लोगों ने अपने दरवाजों पर खड़े होकर सफाई कर्मियों के उपर फूलों की वर्षा कर उनके सम्मान मे तालियां भी बजाई ।सम्मान करते हुए लोगों ने संकट की इस घड़ी मे निर्भीकता पूर्वक समाज की सेवा करने के लिए उन लोगों के प्रति आभार भी जताया । सम्मान पाने वालों मे जमादार श्री विक्रम कुमार ,मदन राम,प्रदीप राम ,काला देवी , महेश मल्लिक , सुधीर राम , अमरदीप राम , श्याम राम , शत्रुघन राम ,अजय राम , धीरज राम , विजय राम , हीरा राम
आदि के नाम शामिल हैं । स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों की ओर से मिले इस सम्मान से सफाई कर्मियों के चेहरे पर प्रसन्नता की लकीड़े स्पष्ट दिखाई दे रही थी ।इस अवसर पर अभिनय खेड़िया , उत्तम महतो , मुन्ना मंडल , कृष्णा मिश्रा ,अनिता मिश्रा ,अंजु अग्रवाल ,प्रदीप शर्मा , विनोद पटवा , बबलू झा ,बिलत्तु महतो , गणेश अग्रवाल ,संतोष मंडल , टीपूँ धनूका ,उपस्थित थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal
