युवा भाजपा नेता बालेंन्दु झा बालाजी के नेतृत्व में कई दिनों से दरभंगा शहर के शुभंकरपुर में गरीब पीड़ित दिहाड़ी मजदूरों के बीच राहत वितरण का कार्य चल रहा है

आज बालेन्दु झा व उनकी टीम ने शुभंकरपुर वार्ड नंबर 9 के सभी सफाई कर्मचारियों को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग और अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन सबों के सराहनीय योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा।इस संबंध में बताते हुए युवा नेता बालेन्दु झा ने बताया कि आपसी सहयोग से गांव के गरीब पीड़ित मजदूर परिवारों तक लगातार राहत वितरण का कार्य अपने गांव में चल रहा है। आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री जी और शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपने गांव के रियल कोरोना वारियर्स यहां के सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का काम किया तथा उन्हें सभी ग्राम वासियों की तरफ से धन्यवाद पत्र भी सौंपा साथ ही सभी सेवा कर्मियों के बीच राहत पैकैट भी वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि राहत वितरण का कार्य निरंतर चलता रहेगा हम सभी युवा साथियों का संकल्प है कि गांव में कोई भी व्यक्ति अनाज के अभाव में भूखा ना सो पाए।
सम्मान प्राप्त कर वार्ड के जमेदार बुधन राय ने कहा कि ग्रामवासियों की तरफ से सम्मान पाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सभी मजदूरों की तरफ से हम बालेन्दु झा जी और उनके पुरी टीम को धन्यवाद देते हैं।
इस संबंध में बताते हुए स्थानीय समाजसेवी अमिताभ सिन्हा ने बताया कि इस आपात स्थिति में जब हम सभी अपने घरों में सुरक्षित है यह सफाई कर्मी हम लोगों के लिए सड़कों पर दिन-रात सेवा दे रहे हैं गांव के युवाओं द्वारा इनका इस तरह सम्मान करना निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है मैं सभी युवाओं को अपनी ओर से धन्यवाद देता हूं। इस कार्यक्रम में अमिताभ सिन्हा, बिजय राय, कृष्ण मोहन राउत, संतोष झा, कमलेश राय, जय भारद्वाज, रौशन झा, रामा कुमार, कुंदन कुमार,प्रत्युश कुमार,अनीश राय,बम बम आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal