आकस्कमिक दुर्घटना का शिकार होने पर कोरोना संक्रमण से जुड़े चिकित्सा कर्मी को मिलेंगे 50 लाख रूपये

सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने सभी जिला अधिकारी एवं सिविल सर्जन को लिखा पत्र
मधुबनी कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान किसी भी चिकित्सा कर्मी के आकस्मिक दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को 50 लाख रूपया दिजा जायेगा. प्रधान मंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सा कर्मी जो कोबिड- 19 की रोकथाम एवं चिकित्सा से जुड़े हैं, उन्हें विशेष बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा. इसके अंतर्गत कोबिड- 19 के मरीज के चिकित्सकीय उपचार के क्रम में यदि किसी चिकित्सा कर्मी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को 50 लाख रूपये की बीमा राशि दी जाएगी. इसके मद्देनजर सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे एवं सिविल सर्जन डॉ.सुनील कुमार झा को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से संबंधित चिकित्सा कर्मी का विवरणी प्रवृष्टि करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि इस योजना के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मी, संविदागत, नियमित, स्वास्थ्य संस्थानों में वाह्य श्रोत से प्राप्त कर्मी, डब्लयूएचओ, यूनिसेफ, केयर आदि को शामिल किया गया है.
दिन- रात कर रहे मरीजों की सेवा
विदित हो कि कोरोना संक्रमण के संदिग्ध व संक्रमित मरीजों के चिकित्सा में डॉक्टर व कर्मी 24 घंटा अपनी सेवा दें रहे हैं. चिकित्सा संस्थान व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की चिकित्सा कर रहे हैं. मानवीयता के आधार पर उनका किया गया कार्य सरहानीय है. उनके परिवार वाले चिंतित रहते हैं. जिसकी सराहना प्रधानमंत्री ने भी की है. इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना होने पर उनके आश्रितों को यह राशि दी जायेगी.
सिविल सर्जन ने की सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील:
सिविल सर्जन सुनील झा ने जिले के लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कोरोनावायरस से निज़ात दिलाने के लिए अभी तक कोई सटीक दवा या टीका उपलब्ध नहीं है. इस संक्रमण की रोकथाम ही सबसे बेहतर तरीका है. जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना काफ़ी जरुरी है. इसलिए ही देशभर में लॉकडाउन भी घोषित किया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन हो सके.
ये करना ना भूलें:
• कार्य-स्थल, ऑफिस एवं सार्वजानिक जगहों पर लोगों से 1 मीटर की दूरी बनायें.
• भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें. सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोनावायरस पर प्रभावी रोकथाम लगायी जा सकती है.
• हाथों को समय समय पर 20 सेंकेंड तक जरूर धोंये. हाथ मिलाने से परहेज करें.
• खांसी, जुकाम व छींक आदि होने पर मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही यदि किसी अन्य को है तो उसके संपर्क में आने से बचें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal