संवाददाता जितेंद्र कुमार पाठक

गोपालगंज / हथुआ लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए चैनपुर के सरपंच के द्वारा ग्राम कचहरी के सदस्यों को दिए गए कई निर्देश।

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए चैनपुर के सरपंच के द्वारा ग्राम कचहरी के सदस्यों को दिए गए कई निर्देश

संवाददाता जितेंद्र कुमार पाठक

देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर अभी देश भर में लॉकडाउन है . सीमावर्ती सीवान जिले में कोरोना मरीजो की संख्या में लगतार वृधि के चलते गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज के द्वारा जिला भर के मुखिया , सरपंच ,वार्ड सदस्य , पंच सदस्य , विकास मित्र , आंगनबाड़ी सेविका , सहित आशा कार्यकर्ताओ को मुखिया के अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर कमेटी बनाकर लॉकडाउन को सफल बनाना है . जिसको ध्यान में रखते हुए चैनपुर पंचायत के सरपंच नैना देवी के द्वारा पंचायत स्थित ग्राम कचहरी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक रखा गया . बैठक में सरपंच नैना देवी ने जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र को पढकर उपस्थित सभी पंच सदस्यों को अवगत कराया . साथ जिलाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से जारी निर्देशों को अपने पंचायत में पालन कराने हेतु सभी पंच सदस्यों को पंचायत में जागरूकता फ़ैलाने का निर्देश दिया . सरपंच में उपस्थित सभी पंचो से कहा की हमलोगों का पंचायत सीवान जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में है इसलिए हमलोगों के पंचायत के लोगो को विशेष जागरूक रहने की जरूरत है . सीवान जिले से कोइ भी व्यक्ति हमलोगों के सिमा में न घुसे इसका विशेष ध्यान हमलोगों को रखने की जरूरत है . अगर कोइ ब्यक्ति जबरजस्ती घुसने की कोशिश करता है तो इसकी सुचना हमे तुरंत प्रशासन को देनी है . लॉकडाउन के दौरान पंचायत में अगर किसी के यहा शादी विवाह या अन्य कोइ कार्यक्रम है जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन न हो तो इसके लिए समबंधित ब्यक्ति से आग्रह कर तिथि को लॉकडाउन के बाद आगे बढाने के लिए अपील करना है . अगर किसी को खांसी ,बुखार या साँस लेने में तकलीफ हो तो इसके लिए तुरंत डाक्टर का सहयोग लेना है . पंचायत क्षेत्र में जो ब्यक्ति देश विदेश के यात्रा से आया हुआ है उसका सबसे पहले मेडिकल जाँच करवाना है .अगर यात्रा से लौटे हुए ब्यक्ति का मेडिकल जाँच हुआ है तो उस ब्यक्ति को अपने घर में ही आईसोलेट रहना है . इन सारी बातो ध्यान में रखकर हमलोग कोरोना पर विजय पा सकते है . इस दौरान बैठक में सरपंच नैना देवी , सरपंच पति सोमनाथ पांडेय , कचहरी सचिव रत्नावली कुमारी , पंच सदस्य रामप्रवेश यादव , शिवशंकर शर्मा , आरती देवी , पिंकी देवी , पिंटू शर्मा , लैला देवी , अनीता देवी , सुनती देवी , शीलवन्ति देवी , राधिका देवी ,शकुंतला देवी , रविकांत तिवारी , ग्रामीण शिवजी चौधरी , हरी साह आदि सदस्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …