गोपालगंज।
बाज नही आ रहे लोग,पैसे निकासी के लिये बैंकों में लग रही भीड़ ।

मांझागढ़ गोपलगंज :-
सरकार के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत जन धन खाते में भेजे गए पैसे तथा गैस के सब्सिडी और राज्य सरकार के द्वारा छात्र छात्राओं के खाते में भेजे गए एमडीएम के पैसे को निकालने के लिए लॉक डाउन के बावजूद भी बैंकों में भीड़ लगा रहे हैं।बैंक कर्मी एक से ज्यादा लोग को प्रवेश नही करने देते है तथा साबुन पानी और हेंडवास कि व्यवस्था किये हुए है ।परंतु कुछ सी एस पी वाले कि लापरवाही से सी एस पी में भीड़ देखने को मिल जाती है यही।स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सेंट्रल बैंक के सी एस पी में लोगो को भीड़ लगी हुई थी ।पुलिस को जानकारी मिलते ही भीड़ को खदेड़ते हुए देखा गया परन्तु पुलिस के चले जाने के बाद फिर लोगो स्थिति यथावत बनी हुई थी। एक तरफ लोग लोगो के सुरक्षा हेतु लक डाउन लगा कर सरकार घर मे रहने तथा समाज मे दूरी बना कर बैंक में पैसे निकासी करने तथा बाजार में आवश्यकता की समान खरीदने की सन्देश दे रही है वही लोग महामारी से बचाव न कर पैसे के लिए भीड़ लगा मौत के मुँह में समाने कार्य कर रहे है ।वही दुसरो को भी जोखिम में डालने का कार्य कर रहे है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal