सिवान।पूर्व जीरादेई विधायक के द्वारा राहत सामग्री का वितरण।
आदित्य कुमार सिंह/मैरवा।
सिवान//मैरवा। कोरोना महामारी के बीच जीरादेई की पूर्व जिरादेई विधायक आशा पाठक के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री के रूप में चावल,चिउरा,मिठ्ठा,आलू,साबुन,मास्क का बितरण किया गया।

मैरवा के मुडियारी पंचायत के लक्ष्मीपुर और बिलाशपुर गावँ में राहत सामग्री का बितरण करते हुए पूर्ब भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस बैश्विक महामारी से बचने के लोए ठोस और सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे गरीब तबके के लोगों को अधिक फायदा हो रहा है। प्रत्येक राशनकार्ड धारी को 1000रु का सहयोग राशि अति सराहनीय कार्य है। जिससे निचले तबके के लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि जीरादेई की पूर्ब विधायक के द्वारा पूरे विधानसभा में घूम-घूम जरूरतमंदों का पहचान कर उन्हें भोजन से संबंधित आवश्यक पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है।
मौके पर समाजसेवी चंद्रमा सिंह,पियूष, नागेन्द्र तिवारी,बिपिन पाठक,पुनपुन पांडेय,शशि ओझा,बसंत पाठक,राजेश भारती, के साथ अनेक लोग मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal