Breaking News
रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

सिवान/ दरौली -प्रखण्ड मुख्यालय के लोकप्रिय समाजसेवी दयाशंकर सिंह का निधन सोमवार को हो गया । पूरे क्षेत्र व जिले में शोक की लहर छाई है।

नहीं रहे प्रखर वक्ता व उदघोषक दयाशंकर बाबू ।

सिवान/ दरौली-प्रखण्ड मुख्यालय के लोकप्रिय समाजसेवी दयाशंकर सिंह का निधन सोमवार को हो गया। पूरे क्षेत्र व जिले में शोक की लहर छाई है।

रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

पर लॉक डाउन व सोशल डिस्टनसिंग की वजह से शुभचिंतकों का बहुत बड़ा समूह दूरभाष से ही उनके परिजनों को दुःख की घड़ी में ढाढ़स बढ़ा रहा है । सिवान सांसद कविता सिंह ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि दया शंकर बाबू सामाजिक चेतना के सूरज थे तथा अपनी ज्ञानशक्ति से सबको आलोकित करते रहते थे । समाजसेवी दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि दयाबाबू प्रखर वक्ता ,उदघोषक व अपरिमेय मूल्य के दुर्लभ रत्न थे।
दया शंकर सिंह हिन्दू विश्व विद्यालय बनारस से स्नातक कर सामाजिक क्षेत्र के विकास में अपनी ऊर्जा का खपत करते थे ।वे दीनदुखियों के हिमायती व समतामूलक समाज के निर्माण में विश्वास रखते थे ।जिले के वक्ता व उदघोष की पंक्ति में उनकी प्रथम नाम थी ,महामहिम ,मंत्री ,सामाजिक मंच,प्रशासनिक मंच ,या प्रेस मीडिया का मंच सबके उच्च कोटि की संचालन की दक्षता हासिल थी ।इनके निधन पर दूरभाष के माध्यम से विजय प्रताप शाही उर्फ मंटू शाही ,समाजसेवी चंद्रमा सिंह,
जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व मुखिया सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मल्ल ,जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ,भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी , भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ,भाजपा नेता प्रो अभिमन्यु सिंह , जे आर कान्वेंट के संरक्षक कुमार बिहारी पांडेय,पियूष सिंह, मृत्युंजय सिंह , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता जीतेश कुमार सिंह ,
पीएन सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,त्रिभुवन प्रताप शाही ,जिला पार्षद मुकुल राय, उप प्रमुख उमेश यादव ,पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,पुनीत पांडेय,धनन्जय पांडेय ,मालिक दुबे आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …